scriptहरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर बोले- गणतंत्र दिवस गर्व महसूस करने का अवसर | Haryana CM Manohar Lal Khattar said - Republic Day is an opportunity to feel proud | Patrika News

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर बोले- गणतंत्र दिवस गर्व महसूस करने का अवसर

locationनई दिल्लीPublished: Jan 26, 2020 04:53:42 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

खट्‌टर ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं
बिहार में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहन
नीतीश कुमार ने सरकारी आवास में फहराया तिरंगा

manohar_lal_khattar_hr.jpg
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय होने पर गर्व महसूस करने का अवसर है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि- “गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के आदशरें में अपने विश्वास को दृढ़ करने का एक अवसर है।”
इन्फोसिस की सुधा मूर्ती ने एयरपोर्ट पर ‘कैटल क्लास’ कहने वाली महिला को दिया ऐसा जवाब

राष्ट्र के समग्र विकास का संकल्प लें लोग

उन्होंने कहा कि- “गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए भारतीय होने पर गर्व महसूस करने का एक अवसर है।” इस मौके पर खट्‌टर ने कहा कि- लोगों को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेना चाहिए।
दिल्ली चुनाव: घोषित उम्मीदवारों में 164 करोड़पति, पांच की संपत्ति 1 लाख से भी कम

बिहार में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

उधर, बिहार में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल फागू चौहान ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल लोगों को संबोधित किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गुजरात में 25 फरवरी को ‘हाउडी मोदी’ की तर्ज पर होगा ‘केम छो ट्रंप’, तैयारियां जोरों पर

सीएम नीतीश कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। गांधी मैदान पहुंचने के पूर्व राज्यपाल ने कारगिल चौक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर भी गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया और बच्चों के बीच जलेबियां बांटी। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने भी विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो