राजनीति

Haryana : खट्टर सरकार की अग्निपरीक्षा आज, कांग्रेस को अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद कम

Breaking :

जजपा पर टिकी सबकी निगाहें।
विधानसभा में जजपा के पास 10 विधायक।

 

नई दिल्लीMar 10, 2021 / 08:06 am

Dhirendra

कांग्रेस का मकसद बीजेपी और जजपा को बनकाब करना है।

नई दिल्ली। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को विधानसभा में बहस होने की संभावना है। कांग्रेस के प्रस्ताव पर वोटिंग को देखते हुए सत्तापक्ष और विपक्ष सभी ने अपने-अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने को कहा है। कांग्रेस को प्रस्ताव पास होने उम्मीद कम है। इस बार में पार्टी के नेताओं का कहना है कि उनका मकसद बीजेपी और जजपा को बेनकाब करना है।
विधानसभा में ये है गणित

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 40, कांग्रेस को 30, जननायक जनता पार्टी को 10, निर्दलीय को 7 सीटों पर जीत मिली थी। लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा ने भी जीत दर्ज की थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जजपा के 10 और 7 निर्दलियों में से 5 विधायक सरकार का समर्थन कर रहे हैं। 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 2 सीट खाली हैं।
जजपा पर सारा दारोमदार

मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पूरा दारोमदार जजपा पर टिका है। जजपा 10 विधायकों के साथ सरकार का समर्थन कर रही है। जजपा के अंदर कई विधायक सार्वजनिक तौर पर किसानों के आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। लेकिन पार्टी व्हिप की वजह से विधायक सरकार के खिलाफ वोट नहीं कर पाएंगे।

Home / Political / Haryana : खट्टर सरकार की अग्निपरीक्षा आज, कांग्रेस को अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद कम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.