script

हरियाणा: सोनिया गांधी का महेंद्रगढ़ दौरा रद्द, अब राहुल करेंगे रैली को संबोधित

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2019 12:14:24 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

हरियाणा: सोनिया गांधी ने आखिरी समय में किया चुनावी सभा रद्द
महेन्द्रगढ़ में होने वाली थी सोनिया गांधी की चुनावी सभा

file photo
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। दिग्गज नेता भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। नेताओं द्वारा लगातार चुनावी रैलियां की जा रही है। लेकिन, इसी कड़ी में कांग्रेस को अचानक झटका लगा है। क्योंकि, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंतिम समय में अपनी चुनावी रैली रद्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी शुक्रवार को हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाली थीं। लेकिन, आखिरी समय में उन्होंने अपनी दौरा रद्द कर दिया है। अब उनकी जगह उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि, सोनिया गांधी ने इस दौरे को क्यों रद्द किया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
गौरतलब है कि पूर्व सीपीएस राव दान सिंह महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। राव दान सिंह के प्रचार के लिए अभी कोई स्टार प्रचारक नहीं पहुंचा है। नामांकन के दिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आए थे। सोनिया गांधी की शुक्रवार को खेल स्टेडियम में रैली होनी थी, लेकिन अब उनकी जगह राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है। जिसके लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं। वहीं, 24 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो