राजनीति

हेमंत सोरेन ने दूसरी बार संभाली झारखंड की कमान, 11वें मुख्‍यमंत्री के रूप में ली शपथ

विपक्षी नेताओं का लगा रांची में जमावड़ा
राहुल गांधी, ममता बनर्जी, सीताराम येचुरी व अन्‍य नेता मंच पर मौजूद
खरमास के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार

Dec 29, 2019 / 08:48 pm

Dhirendra

नई दिल्‍ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन नेे रविवार को एक बार फिर झारखंड के मुख्‍यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। प्रदेश के राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें 11वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं।
रविवार को हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम एवं चतरा से RJD विधायक सत्यानंद को भी राज्‍यपाल द्रोपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम रघुबर दास भी शामिल हुए। उन्‍होंने हेमंत सोरेन को मुख्‍यमंत्री बनने पर बधाई दी।

https://twitter.com/hashtag/Jharkhand?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
नव गठित सरकार ने रविवार को झारखंड के लिए नव निर्माण दिवस बताया है। बता दें कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में भारी संख्‍या में विपक्षी नेताओं और लोगों की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली।
मंच पर 3 राज्‍यों के सीएम

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सीएम ममता बनर्जी, राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन, शरद यादव, डी राजा, आरपीएन सिंह, सीताराम येचुरी, डीएमके नेता एमके स्‍टालिन, दयानिधि मारन, शिवानंद तिवारी, कनिमोझी, तेजस्‍वी यादव आदि नेता उपस्थित हैं।
जनता से अपील

इससे पहले जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण समारोह को झारखंड के नव निर्माण का संकल्प दिवस बताया। उन्होंने राज्य की सवा तीन करोड़ जनता से अपील की कि मोरहाबादी मैदान में आकर इस समारोह का साक्षी बनें। सोरेन ने देशभर से आ रहे गणमान्य नेताओं के प्रति भी विनम्रता पूर्वक आभार प्रकट किया है।
एक दिन पहले पहुंची ममता बनर्जी
झारखंड में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश के कई कद्दावर नेताओं और उद्योगपतियों सहित कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार की शाम सात बजे ही रांची पहुंच गईं। रांची में ममता और हेमंत सोरेन की मुलाकात भी हुई, जिसमें हेमंत सोरेन ने पैर छूकर ममता बनर्जी का आशीर्वाद लिया। ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को एक शॉल भेंट की।

Home / Political / हेमंत सोरेन ने दूसरी बार संभाली झारखंड की कमान, 11वें मुख्‍यमंत्री के रूप में ली शपथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.