scriptहिमाचल प्रदेश : मुकेश अग्निहोत्री सहित 5 विधायक पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित | Himachal Pradesh: 5 MLAs including Mukesh Agnihotri suspended for entire budget session | Patrika News
राजनीति

हिमाचल प्रदेश : मुकेश अग्निहोत्री सहित 5 विधायक पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित

20 मार्च तक के लिए कांग्रेस के 5 विधायक निलंबित।
कांग्रेस ने राज्यपाल को विधानसभा में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की।

 

नई दिल्लीFeb 26, 2021 / 03:38 pm

Dhirendra

himachal pradesh

कांग्रेस के पांच विधायक गलत आचरण के लिए सदन से निलंबित।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। बजट सत्र के पहले दिन विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सदन में जमकर हंगामा मचाया। बजट सत्र में पहली बार ऐसा हुआ है कि विधानसभा के काउंसिल चैंबर गेट पर राज्यपाल की गाड़ी के आगे खड़े होकर कांग्रेस विधायक नारेबाजी करने लगे। मामला इतना खराब हो गया कि विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज और कांग्रेस विधायकों के बीच धक्कामुकी भी हुई। विपक्षी नेताओं ने विधानसभा के बाहर राज्यपाल को रोकने की कोशिश की।
https://twitter.com/ANI/status/1365224293584363520?ref_src=twsrc%5Etfw
इस घटना के बाद विधायक मुकेश अग्निहोत्री, हर्षवर्धन चौहान, सतपाल रायजादा, सुंदर सिंह ठाकुर और विनय कुमार को निलंबित कर दिया गया।

विपक्ष ने परंपराओं को तोड़ा

सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने कहा कि इस घटना की वजह से हिमाचल प्रदेश शर्मसार हुआ है। विपिन परमार ने कहा कि विपक्ष ने परंपराओं को तोड़ा है। और राज्यपाल का अपमान किया है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज का दिन शर्म का दिन बन गया है। सदन के अंदर व बाहर पक्ष पर नही संविधान पर हमला किया गया है।
अभिभाषण झूठ का पुलिंदा

विपक्ष दलों के विरोध के बावजूद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 11 बजे अभिभाषण पढ़ना शुरू किया। 11.14 बजे कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। राज्यपाल ने अभिभाषण के 14 प्वाइंट पढ़े और अभिभाषण को समाप्त कर दिया। इस बीच नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने महंगाई का सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अभिभाषण झूठ का पुलिंदा है।

Home / Political / हिमाचल प्रदेश : मुकेश अग्निहोत्री सहित 5 विधायक पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो