राजनीति

लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट से चोट पहुंचाएं: चंपई सोरेन

हेमन्त सोरेन को राज्यवासियों ने चुना, लेकिन सरकार बनने के साथ ही भाजपा ने सरकार गिराने का प्रयास किया। बेवजह, कभी भ्रष्टाचार की बात तो कभी माईनिंग की बात बोलकर फंसाया।

Feb 28, 2024 / 12:10 am

Devkumar Singodiya

लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट से चोट पहुंचाएं: चंपई सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि भ्रष्टाचार की बात बोलकर सिर्फ हेमन्त सोरेन को फंसाया गया है, लेकिन हम हेमन्त बाबू के साथ है। मुख्यमंत्री सोरेन ने मंगलवार को पुराना विधानसभा मैदान में झामुमो के संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने जमीन और महाजन के विरोध में लड़ाई लड़ी थी। जनांदोलन के तहत बेसहारों को उनकी जमीन वापस करवाई। फिर हेमन्त सोरेन को राज्यवासियों ने चुना, लेकिन सरकार बनने के साथ ही भाजपा ने सरकार गिराने का प्रयास किया। बेवजह, कभी भ्रष्टाचार की बात तो कभी माईनिंग की बात बोलकर फंसाया।

मूलवासियों को कर दिया बेघर

सीएम ने कहा की रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में आदिवासी की जमीन है। इसलिए सीएनटी-एसपीटी एक्ट के तहत कवच बनाई गई है। आन्दोलनकरियो की इस झारखंड की धरती में हमारे पूर्वजों का बलिदान, खून से लिखा गया है। लेकिन सीएनटी-एसपीटी एक्ट को ताक में रखकर आज यहां आदिवासी मूलवासियों को जमीन और घर से बेघर होना पड़ रहा है।

आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने को बनाई योजना

सीएम ने कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन यहां की बुनियादी-सामाजिक और अर्थिक स्थिति के तहत योजना बनाना शुरू किया। लेकिन जंगल के भीतर और नदी किनारे बसने वाले ग्रामीणों को आजादी के 75 साल बाद भी सरकारी योजनाएं नहीं पहुँची थी। वैसे जगहों में हेमन्त सोरेन की सरकार ने लोगों को रोटी, कपड़ा ,मकान देकर उन्हें मालिक बनाने का काम किया। तो विपक्ष ने सोचा उनका सभी मुद्दा समाप्त हो गया। यह क्या हो रहा है। आदिवासी दलितों के लिए बननेवाले योजनाओं को देखकर भाजपाइयों के पेट में दर्द देना शुरू हो गया।

आदिवासियों को लौटानी होगी जमीन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैसे महज दो साल कोरोना और बचे दो सालों में बेहतर काम हो रहा। भाजपाइयों की नींद उड़ गई। फिर देश में केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लिया गया। जो हमेशा स्वतन्त्र रूप से काम करते थे लेकिन भेदभाव रखकर बगैर सबूत हेमन्त सोरेन को जेल में डालने का काम किया गया। ऐसे भाजपा बहुरूपिया दल ने सिर्फ झारखंड को लुटा है। भाजपा कभी न्याय नहीं करेगा। हर किसी को समझना होगा। इसकी साजिश से रांची में आदिवासी मूलवासियों की जमीन हड़पी गई है। केन्द्र सरकार से अनुरोध करेंगे जिस तरह यहां हरियाली थी वैसी स्थिति बना दे। सिर्फ आठ एकड़ ही क्यूं आदिवासी मूलवासियों को न्याय चाहिए। सभी जमीनें वापस कराए।

Home / Political / लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट से चोट पहुंचाएं: चंपई सोरेन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.