script“सशस्त्र सेनाओं में 52 हजार कर्मियों की कमी” | Indian armed forces facing shortage of over 52,000 personnel | Patrika News

“सशस्त्र सेनाओं में 52 हजार कर्मियों की कमी”

Published: Mar 20, 2015 08:17:00 pm

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शक्रवार को बताया है कि सशस्त्र सेनाओं में 52 हजार कर्मियों की कमी है, जिनमेे 11 हजार अधिकारी शामिल है और 8 से 10 वर्षो में इस कमी को पूरा कर लिया जायेगा। सेना 33,998 कर्मियों समेत 9,642 अधिकारियों की कमी से जूझ रही है। पर्रिकर ने लोकसभा […]

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शक्रवार को बताया है कि सशस्त्र सेनाओं में 52 हजार कर्मियों की कमी है, जिनमेे 11 हजार अधिकारी शामिल है और 8 से 10 वर्षो में इस कमी को पूरा कर लिया जायेगा। सेना 33,998 कर्मियों समेत 9,642 अधिकारियों की कमी से जूझ रही है।

पर्रिकर ने लोकसभा में कहा कि, अन्य बलों में विभिन्न स्तरों पर 24,356 भर्तियां हैं, जिसमें चिकित्सा और दंत चिकित्सा शोध शामिल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अभी 66,502 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है और इन उपायों से कमी को पूरा किया जा सकेगा। पर्रिकर ने कहा कि इस वर्ष 31 जनवरी तक नौसेना में 1,322 अधिकारियों और 11,257 सेलर्स की कमी थी।

जबकि वायुसेना में एक फरवरी तक 152 भर्तीयां थी और एक मार्च तक 5540 वायु सैनिकों की कमी थी। अभी वायु सेना में 6,159 नये भर्ती लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना में कर्मियों की कमी को पूरा करने का काम 2012 से किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने विश्वास दिलाया है कि, 8 से10 वर्षों में इसे पूरा कर लिया जायेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो