scriptभाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री जया प्रदा, रामपुर से आजम खान को दे सकती हैं टक्कर | jaya prada join bjp | Patrika News

भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री जया प्रदा, रामपुर से आजम खान को दे सकती हैं टक्कर

locationनई दिल्लीPublished: Mar 26, 2019 05:20:46 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

भाजपा की हुईं जया प्रदा
रामपुर से ठोक सकती हैं चुनावी ताल
यूपी में भाजपा को मिल सकती है बड़ी मजबूती

jaya prada

भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री जया प्रदा, रामपुर से आजम खान को दे सकती हैं टक्कर

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। वहीं, दल-बदल का खेल भी जोर-शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में भाजपा ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मशहूर अदाकारा जया प्रदा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले जया प्रदा समाजवादी पार्टी में रह चुकी हैं।
भाजपा में शामिल हुईं जया प्रदा

जया प्रदा ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्या ग्रहण की। वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र यादव ने जया प्रदा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कयास लगाया जा रहा है कि जया प्रदा रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। भाजपा में शामिल होने पर जया प्रदा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह अहम पल है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ काम करने का मुझे सौभाग्य मिला है। इसस दौरान उन्होंने अमित शाह को भी धन्यवाद दिया। जया ने कहा कि मैंने अब तक जो काम किया, वह दिल से किया है।
https://twitter.com/ANI/status/1110447108933459968?ref_src=twsrc%5Etfw
समाजवादी पार्टी का हिस्सा रह चुकी हैं जया प्रदा

गौरतलब है कि जया प्रदा समाजवादी पार्टी का हिस्सा रही हैं और रामपुर से सांसद भी रह चुकी हैं। जया प्रदा और आजम खान के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। दोनों को लेकर कई किस्से भी सामने आ चुके हैं। अब देखना यह है कि भाजपा में शामिल होने के बाद जया प्रदा की राजनीतिक करियर किस करवट बैठती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो