scriptसीट बंटवारे के बाद एनडीए में बड़ा बवाल, जदूय ने भाजपा के खिलाफ अचानक कर दिया बड़ा ऐलान | jdu big announcement against jdu | Patrika News

सीट बंटवारे के बाद एनडीए में बड़ा बवाल, जदूय ने भाजपा के खिलाफ अचानक कर दिया बड़ा ऐलान

locationनई दिल्लीPublished: Oct 29, 2018 07:18:29 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

जदयू ने भाजपा के खिलाफ बड़ा ऐलान कर दिया है।

jdu-bjp

सीट बंटवारे के बाद एनडीए में बड़ा बवाल, जदूय ने भाजपा के खिलाफ अचानक कर दिया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। राजनीति में कब, क्या और कैसे हो जाए यह कोई नहीं जानता? कुछ ऐसा ही हुआ है एनडीएन गठबंधन में। अब तक हर मामले पर भाजपा का साथ देने वाली जदूय ने सोमवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। जदयू ने साफ कहा कि राम मंदिर और विवादित मुद्दों पर वह भाजपा का साथ नहीं देगी। इस बयान के बाद से एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।
जदयू का बड़ा ऐलान

आपको बता दें कि अभी हाल ही में दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे हुए हैं। दोनों ही पार्टियां बिहार में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन, आज ऐसा बयान देकर जदयू ने सबको चौंका दिया है। जदयू के प्रवक्‍ता संजय सिंह ने कहा है कि रामजन्म भूमि मामला विवादित मुद्दा है। इसपर अदालत का जो फैसला होगा, जदयू को स्‍वीकार होगा। संजय सिंह ने माना कि भाजपा और जदयू के एजेंडे अलग-अलग हैं। जदयू अपनी नीतियों से समझौता कर किसी विवादित मुद्दे पर भाजपा के साथ नहीं है। संजय सिंह का बयान ऐसे समय में आया है, जब देशभर में राम मुद्दा का मामला गरमाया है। साथ ही सरकार और पार्टी पर लगातार इसे लेकर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मुद्दे से दोनों के संबंधों में भी दरार पड़ सकता है। हालांकि, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि दोनों पार्टियों के बीच कैसे रिश्ते कायम होते हैं। लेकिन, जदयू ने अपना रूख स्पष्ट कर दिया है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गौरतलब है कि अभी तक एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जंग छिड़ी है। जदयू और भाजपा ने सीट बंटवारे को लेकर घोषणा कर दी। लेकिन, लोजपा और रालोसपा को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो