script

लालू का PM मोदी पर वार, BJP को कहा- ‘भारत जलाओ पार्टी’

Published: Aug 30, 2015 04:52:00 pm

बिहार में भाजपा के खिलाफ जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस तीनों ने मिल कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया

swabhimaan rally

swabhimaan rally

पटना। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल,जनता दल युनाइटेड की ओर से आयोजित स्वाभिमान रैली में नीतीश कुमार, सोनिया गांधी और लालू यादव ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ मंच साझ किया। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह रैली में नहीं पहुंचे। उनकी जगह सपा से शिवपाल यादव रैली में पहुंचे।

पहले गुजरात का हाल बताएं
स्वीभिमान रैली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा। लालू ने भाजपा को ‘भारत जलाओ पार्टी कहा। लालू ने पीएम मोदी पर वार ककरते हुए कहा कि, मोदी ने गंगा मां को धोखा दिया है और रैलियों में हमे गालियां दी। साथ ही लालू ने पीएम मोदी से कहा कि, पहले वे गुजरात का हाल बताए और बनारस के बुनकरों का जाकर हाल पूछें।

राम को धोखा दिया
लालू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा ने राम को धोखा दिया है और बिहार में वो लड़ाई हार चुकी है। उन्होंने कहा कि, भाजपा में पिछड़ों की पूछ बढ़ी है और ये असर उनकी लड़ाई से पड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा यादवों को फोडऩे चाहती है, लेकिन लालू को यादव नहीं छोडऩे वाला है। बढ़ते प्याज के दामों को लेकर भी लालू ने पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सोना-चांदी सस्ता हो रहा है और दाल मंहगी।

डरवा रहे हैं
आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि, बिहार में गरीब जरूर हैं, लेकिन उन्हें बेवकूफ न समझें। उन्होंने कहा कि, भाजपा लालू को जेल से डरवा रहा है, सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने सुशील मोदी और राम विलास पासवान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सुशील मोदी पहले मेरे सेक्रेटरी थे और राम विलास पासवान मौसम वैज्ञानिक है। साथ ही लालू ने कहा कि, सरकार जाति जनगणना क्यों नहीं बताती। लालू ने पीएम मोदी मिमिक्री भी कि और कहा कि, जंगलराज राज नहीं मंडल राज है। उन्होंने कहा कि, स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट गांव चाहिए।

नीतीश ने कहा-हमारा डीएनए काम करने वाला है
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी पर पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। नीतीश ने एक बार फिर पीएम मोदी के डीएनए वाले बयान को लेकर उनपर निशाना साधा। बिहार सीएम ने कहा कि, हमारा डीएनए काम करने वाला है, जुबान चलाने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि, जिनके पूर्वजों का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है, वो हमारे डीएनए को गड़बड़ बताते हैं। पीएम मोदी ने सिर्फ खाली वादे किए हैं और उनकी सरकार जनविरोधी है। साथ ही उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, पीएम मोदी बिहार को सिर्फ चुनाव से पहले तक ही याद रखेंगे, चुनाव के बाद वह आपको भूल जाएंगे।

दिल्ली से कम है क्राइम

नीतीश ने कहा कि, दिल्ली में पुलिस मोदी जी कंट्रोल करते हैं। बिहार में दिल्ली के मुकाबले क्राइम कम है। इसके अलावा नीतीश ने बिहार की जनता को भी कुछ ऑफर्स दिए। उन्होंने कहा कि, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 फीसद का आरक्षण होगा। अगले पांच सालों में बिहार के हर एक घर में बिजली होगी। हम ऐसा बिहार बनाएंगे, जहां लोगों को अवसरों के लिए बिहार को छोड़ कर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि लोग मौकों के लिए यहां आएंगे।


इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए राजद के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी को लड़कियों का दलाल बताया। उन्होंने हरियाणा के एक नेता के भाषण का हवाला देते हुए कहा, विधानसभा चुनाव के दौरान वहां के नेता ने कहा था कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो हरियाणा के लड़कों को कुंवारा नहीं रहना होगा। भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी की उनसे दोस्ती है। बिहार से लड़कियां मंगाकर वहां सभी की शादी करा दी जाएगी।

सोनिया के स्वागत में बिछाए गए फूल
सोनिया गांधी विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट से सीधे गांधी मैदान पहुंची। सोनिया के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी भी रैली में पहुंचे। सोनिया गांधी के स्वागत में पटना की सड़कों पर जगह जगह फूल बिछाए गए। रैली में पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, बिहार वीरों और विद्वानों की धरती है। इस धरती पर बड़े बड़े संत पैदा हुए। हमें याद है कि इस एतिहासिक धरती और मैदान में बिहार की जनता ने परिवर्तन किए हैं।

पप्पू यादव को मारकर भगाना होगा: राबड़ी देवी
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने रैली में बाहुबली नेता पप्पू यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव को मारकर भगाना होगा। राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता पप्पू यादव को उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा,चुनाव में बिहार के अपमान का बदला लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने बिहार के लोगों का अपमान किया है। बिहार में भी दिल्ली जैसे नतीजे आएंगे।

बिहार में भाजपा के खिलाफ जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस तीनों मिल कर अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते तीनों पार्टियां एक साथ मिलकर रविवार को पटना में स्वाभिमान रैली की गई। रैली को जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित किया।

वहीं पीएम मोदी एक सितंबर को राज्य में अपनी चौथी रैली करने जा रहे है और इसी के चलते दो दिन पहले स्वाभिमान रैली की जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की ये आखिरी परिवर्तन रैली होगी। लालू और सोनिया के साथ मंच साझा कर नीतीश कुमार ये दिखाने की कोशिश में हैं कि महागठबंधन अभी भी एकजुट है।

शहर में भाजपा द्वारा कुछ होर्डिंग्स भी लगाए गए, जिसमें नीतीश और लालू का मजाक उड़ाया गया है। ये होर्डिंग जानबूझ वहीं लगाए गए हैं, जहां नीतीश और लालू के होर्डिंग लगे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो