script

झारखंड : भाजपा ने जारी की चौथी सूची, 3 और उम्मीदवार घोषित

locationनई दिल्लीPublished: Nov 16, 2019 02:29:07 pm

Submitted by:

Prashant Jha

भाजपा ने अबतक कुल 71 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की
लोक जनशक्ति पार्टी ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड : भाजपा ने जारी की चौथी सूची, 3 और उम्मीदवार घोषित

झारखंड : भाजपा ने जारी की चौथी सूची, 3 और उम्मीदवार घोषित

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इस सूची में भाजपा ने तीन और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने अबतक कुल 71 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

आजसू से चल रही बातचीत के चलते भाजपा ने फिलहाल 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। आजसू से सीट बंटवारे पर वार्ता विफल होने की स्थिति में भाजपा सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने फिलहाल राज्य में आजसू से गठबंधन टूटने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

गौरतलब है कि राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। लोजपा 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

 

पांच चरणों में होगा चुनाव

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में चुनाव होंगे। जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर, दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को 15 सीटों पर और पांचवे चरण के लिए 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो