राजनीति

झारखंड: समय से पहले लोकसभा के साथ हो सकता है विधानसभा चुनाव

झारखंड विधानसभा और लोकसभा का चुनाव साथ-साथ हो सकते हैं। झारखंड सरकार समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने के बारे में घोषणा कर सकती हैं।

नई दिल्लीJan 25, 2019 / 08:45 am

Anil Kumar

झारखंड: समय से पहले लोकसभा के साथ सकता है विधानसभा चुनाव

रांची। आम चुनाव का समय बेहद करीब है और लोकसभा चुनाव के ठीक बाद झारखंड में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। लेकिन अपने फैसलों से सबको चौंकाने वाले मुख्यमंत्री रघुबर दास एक बड़ा फैसला ले सकते हैं और फिर से सबको चौंका सकते हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि झारखंड विधानसभा और लोकसभा का चुनाव साथ-साथ हो सकते हैं। झारखंड सरकार समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने के बारे में घोषणा कर सकती हैं। यही कारण है कि प्रदेश सरकार और भाजपा लोकसभा की तैयारी विधानसभा सीटों के स्तर पर कर रही है। दूसरी तरफ विपक्ष को भी एहसास है कि रघुबर सरकार कभी भी कुछ भी कर सकते हैं इसलिए 30 जनवरी तक विपक्षी महागठबंधन का खाका तैयार कर चुनावी रैलियां करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मास्टर स्ट्रोकः लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अब किसानों को पेंशन देने की तैयारी में कांग्रेस

नवंबर-दिसंबर में होना है चुनाव

आपको बता दें कि यदि लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के चुनाव नहीं हुए तो फिर नवंबर-दिसंबर में चुनाव होना है। हालांकि समय से पहले चुनाव कराने को लेकर प्रदेश भाजपा के नेता और अन्य पदाधिकारी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। बता दें कि इस संबंध में फैसला भाजपा के आलाकमान ही लेंगे। वहीं विपक्ष की मानें तो सरकार के अंदर इस बारे में मंथन किया जा रहा है कि समय से पहले लोकसभा के साथ विधानसभा के भी चुनाव कराएं जाएं। विपक्ष के एक नेता का कहना है कि सरकार ने चुनावी तैयारियों के लिए केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। हालांकि उनका कहना है कि बजट सत्र खत्म होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सरकार क्या करना चाह रही है। मालूम हो कि भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए संयोजक बना लिए हैं जो कि अपना काम भी शुरु कर चुके हैं।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Political / झारखंड: समय से पहले लोकसभा के साथ हो सकता है विधानसभा चुनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.