scriptझारखंड: पत्थलगड़ी मर्डर केस केब बाद सोरेन ने टाला मंत्रिमंडल विस्तार | Jharkhand: Soren postpones cabinet expansion after Pathalgadi murder case | Patrika News

झारखंड: पत्थलगड़ी मर्डर केस केब बाद सोरेन ने टाला मंत्रिमंडल विस्तार

locationनई दिल्लीPublished: Jan 24, 2020 02:59:06 pm

Submitted by:

Mohit sharma

पश्चिम सिंहभूम में 7 लोगों की हत्या के बाद CM हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल विस्तार को टाल दिया
सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और मंत्रिमंडल विस्तार के स्थगन का अनुरोध किया

aa.png

नई दिल्ली। पश्चिम सिंहभूम ( West singhbhum ) जिले में सात लोगों की हत्या ( Pathalgadi murder case ) के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Jharkhand CM Hemant Soren ) ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार ( Cabinet expansion ) कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया है। सोरेन ने गुरुवार शाम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ( Governor Draupadi Murmu ) से मुलाकात की और शुक्रवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार को स्थगित करने का अनुरोध किया। इसके पहले उन्होंने गुरुवार सुबह राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अनुरोध किया था।

पेरियार पर टिप्पणी मामला: मद्रास हाईकोर्ट ने रजनीकांत के खिलाफ मामला खारिज किया

सोरेन ने असामाजिक तत्वों द्वारा मारे गए सात आदिवासियों के परिजनों से मिलने के बाद बुरुगुलीकेरा का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस घटना से गहरा दुख पहुंचा है और इसलिए उन्होंने राज्यपाल से शपथ ग्रहण को स्थगित करने का आग्रह किया। बुरुगुलीकेरा गांव में पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी। गुलीकेला पंचायत के उप प्रमुख जेम्स भूड़ ने पत्थलगड़ी समर्थकों का विरोध किया। कथित तौर पर छह अन्य लोगों के साथ उसका अपहरण कर लिया गया था। रविवार को जब वे नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Delhi Election 2020: नाम वापसी का अंतिम दिन आज, चुनावी मैदान में अब तक 698 उम्मीदवार

क्षेत्र में खबर फैल गई कि वे मंगलवार को मारे गए। इसके बाद बुधवार को उन लोगों के शव बरामद किए गए। राज्य में करीब एक महीने से मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाया है। सोरेन ने 29 दिसंबर को तीन मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। लेकिन उन तीन मंत्रियों को भी अब तक कोई मंत्रालय आवंटित नहीं किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो