राजनीति

कांग्रेस के ‘दही-चूड़ा’ भोज में पहुंचे महागठबंधन के दिग्गज, यह नेता नहीं हुआ शामिल

बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाले दही-चूड़ा के आयोजन खूब जोरों पर हैं। वहीं दही-चूड़ा के बहाने सियासी सरगर्मियां भी तेज हो चली हैं।

Jan 15, 2019 / 04:26 pm

Mohit sharma

कांग्रेस के ‘दही-चूड़ा’ भोज में पहुंचे महागठबंधन के दिग्गज, यह नेता नहीं हुआ शामिल

नई दिल्ली। बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाले दही-चूड़ा के आयोजन खूब जोरों पर हैं। वहीं दही-चूड़ा के बहाने सियासी सरगर्मियां भी तेज हो चली हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने भी सदाकत आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में भोज का आयोजन किया गया। कांग्रेस के इस भोज में महागठबंधन के नेताओं को बुलाया गया। कांग्रेस के इस भोज में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा समेत कई वीआइपी पार्टी मुखिया शाहिल होने पहुंचे।

हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी नहीं पहुंचे

कांग्रेस की ओर आयोजित इस दही-चूड़ा के भोज में खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। दही चूड़ा के इस सियासी भोज में जो नेता नहीं पहुंचे वो हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी रहे। मांझी कांग्रेस के इस महाभोज आयोजन में नहीं पहुंच सके हैं। बाद में बताया गया कि मांझी कुछ व्यक्तिगत कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। लेकिन उनकी अनुपस्थिति महागठबंधन के अन्य नेताओं में चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि मांझी के प्रतिनिधि के रूप में हम की ओर से वृष्णि पटेल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

लालू परिवार में इस बार यह आयोजन नहीं

कांग्रेस के इस महाभोज में शामिल होने वाले नेताओं में तेजस्वी यादव के अलावा राजद की ओर से अब्‍दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद, वृष्णि पटेल समेत कई दिग्गज नेता रहे। वहीं, कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्‍ता सरोज तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर महाभोज में शामिल होनेवाले महागठबंधन के नेताओं की अगुवानी खुद पार्टी बिहार के प्रदेश अध्‍यक्ष मदन मोहन झा ने की। आपको बता दें कि बिहार की पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लाल प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने इस बार मकर संक्रांति के भोज का आयोजन नहीं किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार लालू परिवार में इस बार यह आयोजन विधान पार्षद अहमद मोहसिन के निधन के कारण नहीं हो सकता है।

Hindi News / Political / कांग्रेस के ‘दही-चूड़ा’ भोज में पहुंचे महागठबंधन के दिग्गज, यह नेता नहीं हुआ शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.