scriptजामिया: छात्रों का गेट नंबर सात पर धरना जारी, पुलिस सतर्क | JMIU students continue to protest at gate number seven, directing police to be vigilant | Patrika News

जामिया: छात्रों का गेट नंबर सात पर धरना जारी, पुलिस सतर्क

locationनई दिल्लीPublished: Feb 10, 2020 12:02:15 pm

Submitted by:

Dhirendra

यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 7 पर डटे हैं जामिया के छात्र
इस मुद्दे पर तीन बार हो चुकी है फायरिंग

jamia_march12.jpeg
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया ( JMIU ) के छात्रों की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ गई हैं। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ), राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर ( NRC ) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर ( NPR ) के खिलाफ जेएमर्आइयू के छात्र सोमवार को संसद मार्च निकालेंगे। जामिया को-आर्डिनेशन कमेटी की अगुवाई में दोपहर 12 बजे छात्र संसद मार्ग के लिए रवाना होंगे। जामिया के गेट नंबर 7 पर छात्र डटे हुए हैं और 24 घंटे धरने पर बैठे रहने का ऐलान किया है। छात्रों के मार्च को देखते हुए पुलिस ने जामिया नगर और शाहीन बाग क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।
बता देें कि इससे पहले चुनाव के मद्देनजर जामिया कोर्डिनेशन कमेटी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर 7 से जारी धरना प्रदर्शन को एक दिन के लिए हटने का फैसला किया था। जामिया में छात्र नागरिकता कानून के खिलाफ महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान जामिया के समीप तीन बार फायरिंग ( Firing ) की घटना हो चुकी है। पहली घटना 30 जनवरी की है जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोपाल नाम के एक लड़के ने गोली चलाई थी। इसमें पत्रकारिता का एक छात्र जख्‍मी हो गया था।
दूसरी घटना एक फरवरी को शाहीन बाग में हुई थी। शाहीन बाग में CAA के खिलाफ जारी प्रदर्शन स्थल से कुछ ही दूरी पर कपिल गुर्जर ( Kapil Gurjar ) नाम के एक शख्‍स ने हवाई फायरिंग की थी। उसका कहना था कि देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। फिलहाल कपिल गुर्जर दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। वह पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके का रहने वाला है।
तीसरी घटना फायरिंग की घटना जामिया मिल्लिया इस्लामिया में तीन फरवरी की रात को हुर्इ थी। यह फायरिंग जामिया के गेट नंबर सांत पर हुई थी। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान दो संदिग्ध देखे गए। रात में फायरिंग की सूचना मिलते ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर लोग जुट गए और प्रदर्शन शुरू हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो