script14 साल बाद BJP में शामिल हुए बाबू लाल मरांडी, JVM का भाजपा में विलय | JVM Leader Babulal Marandi Joins BJP | Patrika News

14 साल बाद BJP में शामिल हुए बाबू लाल मरांडी, JVM का भाजपा में विलय

locationनई दिल्लीPublished: Feb 17, 2020 08:55:52 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

14 साल बाद बीजेपी ( BJP ) में शामिल हुए बाबू लाल मरांडी ( BabuLal Marandi )
JVM का भाजपा में हुआ विलय

Babulal Marandi

बीजेपी में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी।

नई दिल्ली। झारखंड विकास मोर्चा ( JVM ) के सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी ( Babulal Marandi ) आज बीजेपी ( BJP ) में शामिल हो गए। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इतना ही उनकी पार्टी जेवीएम का भी बीजेपी में विलय हो गय है।
जानकारी के मुताबिक, रांची के प्रभात तारा मैदान में भव्‍य समारोह के दौरान बाबू लाल मरांडी ने बीजेपी का दामन थामा। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda ), केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत राज्य के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि मरांडी की बीजेपी में 14 साल बाद वापसी हुई है। बाबूलाल मरांडी झारखंड के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। माना जा रहा है कि भाजपा में आने के बाद उन्हें किसी बड़े पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। चर्चा यहां तक है कि झारखंड विधानसभा में मरांडी बीजेपी के नेता हो सकते हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1229325472120459265?ref_src=twsrc%5Etfw
यहां आपको बता दें कि झारखंड राज्‍य गठन के बाद भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार में प्रथम मुख्यमंत्री का तमगा पाने वाले बाबूलाल 2006 में कुछ मतभेदों को लेकर भाजपा से अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के नाम से अलग पार्टी बना ली। हालांकि भाजपा से अलग होने के बाद बाबूलाल की राजनीति झारखंड में उतना रंग नहीं लाई, जितने कद्दावर वे माने जाते हैं। कार्यक्रम में मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, सांसद अन्‍नपूर्णा देवी, लक्ष्‍मण गिलुवा, सांसद पीएन सिंह समेत झारखंड भाजपा के सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि हाल ही में झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शिकस्त मिली है। लिहाजा, पार्टी यहां एक बार फिर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गई है। अब देखना यह है कि मरांडी के बीजेपी में आने से राज्य में पार्टी की स्थिति किस तरह मजबूत होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो