scriptहिन्दी पर मचे बवाल को लेकर कमल हासन का बड़ा बयान, कोई ‘शाह’ 1950 का वादा नहीं तोड़ सकता | Kamal Haasan target to Amit Shah on Hindi language controversy | Patrika News

हिन्दी पर मचे बवाल को लेकर कमल हासन का बड़ा बयान, कोई ‘शाह’ 1950 का वादा नहीं तोड़ सकता

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2019 08:02:12 am

हिंदी पर हो रही जंग में कमल हासन का बड़ा बयान
बोले- 1950 में किया गया वादा कोई ‘शाह’ तोड़ नहीं सकता
तमिल को लंबे समय तक जीने दो, देश को समृद्ध होने दो

kamal.jpg
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह के देश की राष्ट्र भाषा पर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक घमासान लगातार बढ़ रहा है। खास तौर पर इस बयान ने देश के दक्षिण इलाके में तूल पकड़ लिया है। दक्षिण राज्यों से शाह के बयान के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद हो रही है। अब इस विरोध में साउथ सुपरस्टार और राजनेता कमल हासन भी शामिल हो गए हैं।
कमल हासन ने ट्वीटर के जरिये अमित शाह पर पड़ा निशाना साधा है। कमल हासन ने एक वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अमित शाह के बयान का विरोध करते हुए बड़े आंदोलन की धमकी तक दे डाली है।
चंद्रयान-2: लैंडर विक्रम को लेकर आई सबसे बड़ी खुशखबरी, आ रही हैं नई तस्वीरें
https://twitter.com/ikamalhaasan/status/1173499856255508480?ref_src=twsrc%5Etfw
ये बोले-कमल हासन
राजनेता कमल हासन भी अब हिंदी को राष्ट्र भाषा वाला अमित शाह के बयान के विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि कोई शाह ( अमित शाह), सुल्तान या सम्राट अचानक वादा नहीं तोड़ सकता है।
1950 में जब भारत गणतंत्र बना तो ये वादा किया गया था कि हर क्षेत्र की भाषा और संस्कृति का सम्मान किया जाएगा और उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा।

हासन ने कहा कि कई राजाओं ने अपना राजपाठ देश की एकता के लिए न्योछावर कर दिया, लेकिन लोग अपनी भाषा, कल्चर और पहचान को खोना नहीं चाहते हैं।
भारत ऐसा देश है जहां लोग एक साथ बैठकर खाते हैं, किसी पर कुछ थोपा नहीं जा सकता है। उन्होंने वीडियो में कहा कि तमिल को लंबे समय तक जीने दो, देश को समृद्ध होने दो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो