राजनीति

कमल हासन की अमित शाह को चेतावनी, एक देश और एक भाषा अखंड भारत के लिए खतरा

कमल हासन बोले- हमारी मातृभाषा हमेशा तमिल ही रहेगी
वीडियो जारी कर शाह को दी चेतावनी
अनेकता में एकता के वादे के अनुरूप ही चलेगा देश

Sep 17, 2019 / 08:19 am

Dhirendra

नई दिल्‍ली। दक्षिण भारतीय फिल्‍मों के सुरपस्‍टार और राजनेता कमल हासन ने एक देश और एक भाषा के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री को सीधी चुनौती दी है। उन्‍होंने कहा कि अगर इस फार्मूले पर शाह ने अमल किया तो इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार को जलीकट्टू से भी बड़े जन आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

शाह या सुल्‍तान स्‍टेटस नहीं बदल सकता
कमल हासन ने एक देश और एक भाषा को बढ़ावा देने के खिलाफ चेतावनी देते हुए एक विडियो जारी किया है। मक्‍कल निधि मैय्यम के प्रमुख कमल हासन ने अप्रत्यक्ष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि भारत 1950 में अनेकता में एकता के वादे के साथ गणतंत्र बना था।
कोई शाह, सुल्तान या सम्राट गणतंत्र के स्‍टेटस को बदल नहीं सकता। बता दें कि अमित शाह ने हाल ही में एक देश और एक भाषा’ की पैरवी की थी।
हम सभी भाषाओं का करते हैं सम्‍मान

दक्षिण भारतीय फिल्‍मों के सुपरस्‍टार कमल हासन ने वीडियो जारी कर बताया है कि वह सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं लेकिन उनकी मातृभाषा हमेशा तमिल रहेगी। मक्कल निधि मैय्यम के प्रमुख ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक विडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि इस बार एक बार फिर भाषा के लिए आंदोलन होगा। यह जल्लीकट्टू आंदोलन से भी बड़ा होगा। उन्‍होंने कहा कि भारत 1950 में अनेकता में एकता के वादे के साथ गणतंत्र बना था।
शाह के विरोध में प्रदर्शन

बता दें कि हिंदी दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने एक देश और एक भाषा के सिद्धांत का पुरजोर समर्थन किया था। उनके इस बयान का दक्षिण भारत के राजनीतिक दलों ने विरोध किया है। तमिलनाडु, आंध्र और कर्नाटक में यह विरोध जारी है।

Home / Political / कमल हासन की अमित शाह को चेतावनी, एक देश और एक भाषा अखंड भारत के लिए खतरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.