scriptकपिल मिश्रा ने साधा केजरीवाल पर निशाना, नई दिल्ली सीट से हार जाएं तो हैरान मत हों | Kapil Mishra on Arvind Kejriwal, won't be surprised if he loses from New Delhi seat | Patrika News
राजनीति

कपिल मिश्रा ने साधा केजरीवाल पर निशाना, नई दिल्ली सीट से हार जाएं तो हैरान मत हों

AAP के पूर्व विधायक Kapil Mishra ने कहा BJP जीत रही चुनाव।
चुनाव आयोग के खिलाफ बयानबाजी के लिए भी आप को घेरा।
कहा- आप को पता है कि वो दिल्ली का चुनाव हारने जा रही है।

नई दिल्लीFeb 10, 2020 / 10:10 pm

अमित कुमार बाजपेयी

kapil mishra

kapil mishra

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी विधायक और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। कपिल मिश्रा ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार जाते हैं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
मीडिया से बातचीत के दौरान कपिल मिश्रा ने कहा, “जनता का जनादेश भाजपा के साथ है। हमें वास्तविकता पता है कि हमने जमीन पर काम किया है। मुझे कहना होगा कि केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से हारने पर कोई आश्चर्य नहीं होगा।”
https://twitter.com/KapilMishra_IND/status/1215139120499937280?ref_src=twsrc%5Etfw
इतना ही नहीं भाजपा नेता मिश्रा ने दिल्ली इलेक्शन में अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा में देरी को लेकर चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाने के लिए आप पार्टी की भी खिंचाई की।
उन्होंने कहा, “यह चिंताजनक है कि आप चुनाव आयोग और ईवीएम पर उंगलियां उठा रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे दिल्ली के लोगों की मनोदशा को जानते हैं और महसूस कर कर रहे हैं कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने और जीतने जा रहे है।”
बता दें कि मंगलवार 11 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के नतीजे घोषित होने वाले हैं।

Home / Political / कपिल मिश्रा ने साधा केजरीवाल पर निशाना, नई दिल्ली सीट से हार जाएं तो हैरान मत हों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो