scriptराजस्थान में कांग्रेस पर संकट के बीच Kapil Sibal का तंज- आग लगने पर कुआं खोदेंगे क्या | Kapil Sibal Worried for Congress on Rajasthan Govt Row | Patrika News

राजस्थान में कांग्रेस पर संकट के बीच Kapil Sibal का तंज- आग लगने पर कुआं खोदेंगे क्या

locationनई दिल्लीPublished: Jul 12, 2020 04:13:33 pm

कपिल सिब्बल ( congress leader kapil sibal ) ने ट्वीट कर कहा पार्टी के लिए हो रही है चिंता।
राजस्थान सरकार ( Rajasthan govt ) को लेकर उन्होंने तंज किया, आग लगने पर कुआं खोंदेगे क्या?
भाजपा ( Bhartiya Janata Party ) ने लगाया अशोक गहलोत ( Rajasthan CM Ashok Gehlot ) सरकार में अंदरूनी कलह का आरोप।

Kapil Sibal Worried for Congress on Rajasthan Govt Row

Kapil Sibal Worried for Congress on Rajasthan Govt Row

नई दिल्ली। राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार ( Rajasthan govt ) पर मंडराते संकट की खबरों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (congress leader kapil sibal ) ने रविवार को पार्टी की गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिस दिशा में कांग्रेस बढ़ रही है, वह चिंताजनक है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने इस संबंध में ट्वीट किया, “हमारी पार्टी के लिए चिंता है, क्या हम आग लगने के बाद ही कुएं खोदेंगे।?”
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Rajasthan CM Ashok Gehlot ) ने भाजपा ( Bhartiya Janata Party ) पर 25 करोड़ रुपये तक देकर “विधायक” खरीदकर राज्य सरकार को अस्थिर किए जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। विपक्षी पार्टी और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) द्वारा इन आरोपों को दरकिनार किए जाने के साथ ही दावा किया गया है कि कांग्रेस में “अंदरूनी कलह” चल रही है। इसके अलावा उन्होंने गहलोत पर अपने ही विधायकों पर भरोसा न करने का भी आरोप लगाया।
वहीं, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) के दिल्ली पहुंचने की खबरें भी सामने आई हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार पर छाए संकट के बीच पायलट के साथ उनके प्रति वफादार पार्टी के करीब दो दर्जन विधायक भी हैं।
https://twitter.com/KapilSibal/status/1282207458614632448?ref_src=twsrc%5Etfw
हालांकि, भाजपा ने राजस्थान कांग्रेस के साथ चल रहे झगड़े में किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया है।
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा, “मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक चालाक राजनीतिज्ञ हैं, वे शासन में अपनी विफलता के लिए भाजपा को दोष देने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उनके पास संख्या है तो सरकार को नष्ट करने की कोशिश कौन करेगा?”
भाजपा ने अपनाई ‘वेट एंड वाच’ की नीति

भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि राजस्थान में पूरा विवाद कांग्रेस में पॉवर शेयरिंग को लेकर चल रहे विवाद और गहलोत सरकार ( ashok gehlot govt ) को लेकर नाराजगी से पैदा हुआ है। राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा कि अशोक गहलोत अपना घर संभालें, भाजपा पर आरोप ना लगाएं। यह उनकी अंदरूनी लड़ाई है। ये सरकार के गठन के बाद से ही चलती आ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि जहां तक सचिन पायलट का सवाल है तो मेहनत उन्होंने की और लड्डू अशोक गहलोत खा रहे हैं। असंतोष इन बातों को ही लेकर है। इस विवाद में भाजपा कहीं नहीं है और गलत आरोप लगाया जा रहा है।
//www.dailymotion.com/embed/video/x7tz4zy?autoplay=1?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो