script

विधानसभा सत्र छोड़ महिला के साथ डांस कर रहे थे कांग्रेस विधायक, वीडियो वायरल

Published: Nov 15, 2017 03:27:41 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

कनार्टक में कांग्रेस विधायक अंबरीश एक बार फिर विवादों में हैं।

Karnatak, congress mla dance video
बेंगलुरु। कर्नाटक के एक कांग्रेस विधायक अंबरीश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है। इस वीडियो में विधायक जी डांस कर रहे हैं। लेकिन इस मामले में उनके डांस को लेकर नहीं बल्कि उनकी जिम्मेदारियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल इस समय कर्नाटक विधानसभा का सत्र चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस विधायक सत्र छोड़कर एक म्यूजिक लांच पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ जमकर ठुमके लगाए। करीब 19 सेकेंड के वीडियो में कांग्रेस विधायक एक महिला के कंधों पर हाथ रखकर डांस कर रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि विधायसभा सत्र में हिस्सा लेना जरूरी था या फिर म्यूजिक लांचिंग में डांस करना। टि्वटर पर सौरभ नाम के एक शख्स ने पूछा कि क्या विधानसभा में जनता को मुद्दा उठाने से ज्यादा डांस करना जरूरी था।
पहले भी बंटोर चुके हैं सुर्खियां
आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब कांग्रेस विधायक अंबरीश सुर्खियों में आएं हैं। इससे पहले भी उनका नाम कई विवादों में आ चुका है। 2015 में अंबरीश विधानसभा सत्र के दौरान एक अन्य कांग्रेसी विधायक के साथ डांस का वीडियो देख रहे थे। अंबरीश का एक लड़की को किस करते हुए फोटो भी वायरल हो चुका है।
मंड्या क्षेत्र से हैं विधायक
अंबरीश मौजूदा समय में कर्नाटक के मंड्या क्षेत्र से विधायक हैं। वो पहले अभिनेता थे उसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। हाल ही में उनकी कांग्रेस की नेता राम्या के साथ विवाद की खबर थी। राम्या इस वक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सोशल मीडिया टीम की हेड हैं। वहीं दूसरी ओर मामले में कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डी राव ने मामले में उनका बचाव किया। उन्होंने कहा था कि अंबरीश बहुत ही भावुक व्यक्ति हैं। इस मामले को इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो