नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते देख कांग्रेस व बीजेपी समेत सभी दलों ने एड़ी-चोटी की ताकत लगा दी है। दोनों ही दलों के उम्मीदवार अपने-अपने किलों को भेदने के प्रयास में हैं। कहीं बाहुबल तो कहीं धन बल हर तरह से चुनावी बाजी जीतने का प्रयास जारी है। ऐसे में सियासी रण में ताल ठोक रही उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में अनायास ही सवाल उठना लाजिमी है। संपत्ति की बात करें तो जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में सबसे अमीर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस सीएम पद के प्रत्याशी और राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं। राज्य में बीजेपी के चेहरे बीएस येदियुरप्पा तीसने नंबर पर हैं।