scriptकर्नाटक विधानसभा चुनाव : 450 मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारी संभालेंगी व्यवस्था | Karnataka assembly elections: women will hold office at 450 polling b | Patrika News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : 450 मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारी संभालेंगी व्यवस्था

locationनई दिल्लीPublished: Mar 27, 2018 10:52:59 pm

Submitted by:

Anil Kumar

12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 56,696 मतदान केंद्र बनाएं जाएंगे, जिसमें से 450 मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारी व्यवस्था संभालेंगी।

sanjeev kumar

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान मंगलवार को हो गया। 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 56,696 मतदान केंद्र बनाएं जाएंगे, जिसमें से 450 मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारी व्यवस्था संभालेंगी। चुनाव के दौरान राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर कुल 3,56,552 मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया, “कुल 450 मतदान केंद्रों पर सभी कर्मी महिलाएं होंगीं। यहां सभी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मतदान केंद्र अधिकारी भी महिलाएं होंगी।”
आपको बता दें कि कर्नाटक में 2.52 करोड़ पुरुष और 2.44 करोड़ महिला मतदाताओं के साथ कुल 4.96 करोड़ वोटरर्स हैं। राज्य में 60 लाख नए मतदाताओं के पंजीकरण हुए हैं। इससे पहले 2013 विधानसभा चुनाव में 4.36 करोड़ मतदाता थे। साथ ही साथ कर्नाटक में 4,500 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं जबकि 18-19 आयुवर्ग के 15.42 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। बता दें कि कर्नाटक के सभी 224 विधानसभाओं में औसतन 2.18 लाख मतदाता हैं।

कर्नाटक में चुनावी तारीखों का ऐलान, 12 मई को होगी वोटिंग जबकि 15 मई को आएंगे नतीजे
दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था
बता दें कि कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए समावेशी चुनाव पर जोर देते हुए कहा कि दिव्यांगों को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ को राज्य चुनाव ब्रांडअंबेसड़र बनाया गया है। राहुल द्रविड़ कर्नाटक के रहने वाले हैं, वे राज्य के लोगों को मतदान करने का आग्रह करेंगे।

कर्नाटक चुनाव की तारीख लीक होने पर निर्वाचन आयोग सख्त, 7 दिन में कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट
मतदान में जागरूकता के लिए चुनावी गीत
आपको बता दें कि संजीव कुमार ने बताया कि लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए लोकप्रिय कन्नड़ फिल्म निर्देशक और गीतकार योगराज भट चुनाव गीत भी बनाएंगे। साथ हीं आदिवासियों, खनाबदोशों को मतदान के लिए पंजीकृत करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।
गौरतलब है कि कर्नाटक राज्य में कुल 225 विधान सीटें है जिसमें 224 सीटों पर 12 मई को मतदान होंगे तथा एक सीट मनोनीत सदस्य के लिए है। 224 सीटों में 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो