राजनीति

कर्नाटक: येदियुरप्पा ने दिखाया विक्ट्री साइन, BJP बोली- अपवित्र गठबंधन का अंत

Karnataka Assembly में राजनीतिक उठापटक का अंत
कर्नाटक की सत्ता से बाहर हुई HD Kumaraswamy सरकार
कर्नाटक में विकास का नया युग शुरू होगा: BS Yeddyurappa

Jul 24, 2019 / 11:02 am

Chandra Prakash

नई दिल्ली। कर्नाटक में Congress-JDS गठबंधन वाली सरकार महज 14 महीने तक ही चल पाई। मुख्यमंत्री HD Kumaraswamy अब सत्ता से बाहर हो चुके हैं। मंगलवार को विश्वास मत हासिल करने में विफल रही कुमारस्वामी की सरकार गिर चुकी है। बीजेपी ने इसे कर्मों का फल बताया है।
कर्मों का फल: बीजेपी

फ्लोर टेस्ट के बाद कर्नाटक बीजेपी ने ट्वीट कर खुशी का इजहार किया है। पहले ट्वीट में इसे सरकार के कर्म से जोड़ा गया। कर्नाटक बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘कर्म का खेल’।
https://twitter.com/BJP4Karnataka/status/1153668590605705218?ref_src=twsrc%5Etfw

हम देंगे सक्षम सरकार: BJP

बीजेपी ने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को भ्रष्ट और अपवित्र गठबंधन बताया है। लिखा गया कि यह कर्नाटक के लोगों की जीत है। भ्रष्ट और अपवित्र गठबंधन के युग का अंत है। हम कर्नाटक के लोगों के लिए एक स्थिर और सक्षम सरकार देने का वादा करते हैं। हम दोनों मिलकर कर्नाटक को फिर से समृद्ध बनाएंगे।

https://twitter.com/BJP4Karnataka/status/1153670840828846080?ref_src=twsrc%5Etfw

विकास का नया युग शुरू: येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने सदन के बाहर मीडिया से कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। कर्नाटक के लोग कुमारस्वामी सरकार से ऊब गए थे। प्रदेश की जनता को मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अब कर्नाटक में विकास का नया युग शुरू होगा।

https://twitter.com/ANI/status/1153674660506214400?ref_src=twsrc%5Etfw

सदन में दिखाए विक्ट्री साइन

सदन में कुमारस्वामी सरकार के गिरते बीजेपी नेताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बीएस येदियुरप्पा समेत सभी बीजेपी विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए खुशी का इजहार किया।

https://twitter.com/ANI/status/1153670147347025921?ref_src=twsrc%5Etfw
गिर गई सरकार

एच डी कुमारस्वामी द्वारा सदन में पेश विश्वास मत प्रस्ताव के समर्थन में 99 मत पड़े जबकि इसके विरोध में 105 सदस्यों ने वोट डाले। इसके साथ ही कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन की सरकार गिर गई।

Home / Political / कर्नाटक: येदियुरप्पा ने दिखाया विक्ट्री साइन, BJP बोली- अपवित्र गठबंधन का अंत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.