scriptभाजपा के एक मंत्री सरकार से नाराज, हमारे साथ संपर्क में है: डीके शिवकुमार | Karnataka Congress Chief DK Shivkumar claims, BJP MLA in touch with us | Patrika News

भाजपा के एक मंत्री सरकार से नाराज, हमारे साथ संपर्क में है: डीके शिवकुमार

Published: Sep 20, 2021 02:04:44 pm

शिवकुमार ने पहचान बताने से इनकार करते हुए कहा कि इस वक्त राज्य सरकार में शामिल कई भाजपा विधायक भाजपा हाईकमान से नाराज चल रहे हैं।

shivkumar.jpg
नई दिल्ली। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि कर्नाटक सरकार में शामिल एक मंत्री कांग्रेस के संपर्क में हैं। शिवकुमार ने बताया कि उक्त मंत्री सांसद वी.एस. उग्रप्पा के संपर्क में है।
शिवकुमार से जब भाजपा मंत्री की पहचान बताने का आग्रह किया गया तो उन्होंने स्पष्ट इनकार करते हुए कहा कि मैं अभी कुछ भी सबसे सामने नहीं बताना चाहता हूं। परन्तु इतना निश्चित है भाजपा सरकार में कई लोग असंतुष्ट हैं और लगातार कांग्रेस के संपर्क में बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें

चरणजीत सिंह चन्नी ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहुत से लोग, जिन्होंने कांग्रेस तथा जनता दल सेक्यूलर को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन पकड़ा था, असंतुष्ट बताए जा रहे हैं हालांकि वे सार्वजनिक रूप से चर्चा करने की बजाय व्यक्तिगत रूप से अपनी बात रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें

UP ASSEMBLY ELECTION 2022: दादा-पिता की विरासत संभालना होगी चुनौती, 2022 में होगी रालोद के नए मुखिया की परीक्षा

हालांकि यहां यह बात भी ध्यान रखने की है कि भाजपा ने पहले दावा किया था कि लगभग बीस कांग्रेस विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और भाजपा में शामिल हो सकते हैं या सरकार का समर्थन कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो