25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी और शाह पर केजरीवाल का वार, बोले- मुझे शर्म आती है कि ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो काम नहीं करने देते

केजरीवाल ने अपने एक बयान में कहा कि अगले आम चुनाव के बाद न तो नरेंद्र मोदी और न ही राहुल गांधी, बल्कि कोई तीसरा प्रधानमंत्री बनेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 10 Feb 2019, 9:17 PM IST

पीएम मोदी और शाह पर केजरीवाल का वार, बोले- मुझे शर्म आती है कि ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो काम नहीं करने देते

पीएम मोदी और शाह पर केजरीवाल का वार, बोले- मुझे शर्म आती है कि ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो काम नहीं करने देते

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान से एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। दरअसल केजरीवाल ने अपने एक बयान में कहा कि अगले आम चुनाव के बाद न तो नरेंद्र मोदी और न ही राहुल गांधी, बल्कि कोई तीसरा प्रधानमंत्री बनेगा। इस बयान क बाद से सियासी गलियारों में एक बार फिर से राहुल की दावेदारी और महागठबंधन बनाने को लेकर हो रही कवायद पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले बीते दिनों कोलकाता में ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने पहुंचे केजरीवाल ने संकेतों में कहा था कि अगली बार गैर भाजपा और गैर कांग्रेस की सरकार बनेगी। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं हो रही है लेकिन दोनों पार्टियों ने इससे इनकार किया है।

कपिल सिब्बल ने अधिकारियों को दिखाई आंखें, कहा- चुनाव आते-जाते रहते हैं, संविधान के प्रति दिखाएं वफादारी

मोदी-शाह पर जमकर साधा निशाना

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहाकि मोदी जी दिल्ली की जनता से बदला ले रहे हैं। यदि देश को बचाना हो तो मोदी और अमित शाह की जोड़ी को हराना पड़ेगा। अगला चुनाव किसी को प्रधानमंत्री बनाने का नहीं बल्कि मोदी और शाह को हराने का है। इस चुनावी गणित को एक-एक आदमी 100-100 लोगों को बताएं। पीएम मोदी और केंद्र सरकार के फैसलों की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि फ्लाईओवर बनाना ही असली राष्ट्र निर्माण है। हिन्दू-मुसलमान को लड़ाना, नोटबंदी, जीएसटी, सीलिंग, रफाल में पैसे खाना आदि राष्ट्र निर्माण नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लगातार बलात्कार बढ़ रहे हैं, छेड़खानी भी बढ़ रही है लेकिन सीसीटीवी लगवाने की फाइल को तीन वर्षों तक अटका कर रखी गई है। शर्म आती है कि ऐसे प्रधानमंत्री पर जो हमें काम करने से रोकता है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के सांसद कुछ काम करके दिखाएं तो मैं खुद ही नरेंद्र मोदी को वोट दे दूंगा। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल रविवार को शास्त्री पार्क फ्लाईओवर और सिलमपुर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री सतेंद्र जैन भी मौजूद थे।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.