scriptलोकसभा चुनाव: दरभंगा से कीर्ति झा आजाद का कटा पत्ता, अब बेतिया से ठोकेंगे चुनावी ताल | kirti azad fight lok sabha election from bettiah | Patrika News

लोकसभा चुनाव: दरभंगा से कीर्ति झा आजाद का कटा पत्ता, अब बेतिया से ठोकेंगे चुनावी ताल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 28, 2019 06:25:26 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

कीर्ति झा आजाद को भेजा गया बेतिया
आरजेडी के खाते में दरभंगा सीट
शुक्रवार को बिहार महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस

kiti azad and rahul gandhi

लोकसभा चुनाव: दरभंगा से कीर्ति झा आजाद का कटा पत्ता, अब बेतिया से ठोकेंगे चुनावी ताल

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की घोषणा लगातार हो रही हैं। कई दिग्गज नेता अभी भी सीट को लेकर जिद पर अड़े हैं, तो कुछ का सीट बदल चुका है। वहीं, भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दरभंगा सांसद कीर्ति आजाद का सीट भी बदल दिया गया है। आजाद अब बिहार के बेतिया लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे।
बेतिया से चुनाव लड़ेंगे कीर्ति आजाद

जानकारी के मुताबिक, बिहार महागठबंधन में शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद कहा गया कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है। वहीं, दरभंगा सीट को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच जो जिच चल रही थी, वो अब सुलझा ली गई है। दरभंगा सीट राजद के खाते में गई है और वहां से राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेसी नेता कीर्ति झा आजाद अब बेतिया से चुनावी ताल ठोकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार महागठबंधन में कुछ सीटों पर अभी भी पेच फंसा हुआ है।
शुक्रवार को महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दरअसल, सुबह यह खबर आ रही थी कि आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव, शिवहर और जहानाबाद लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को उतारना चाहते हैं। क्योंकि, इन दोनों सीटों पर महागठबंधन में जिन्हें टिकट दिया है उससे वह खफा हैं। लिहाजा, वह अलग उम्मीदवार उतार सकते हैं। वहीं, गुरुवार शाम को महागठबंधन की होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है और अब शुक्रवार को नामों का ऐलान किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो