scriptकीर्ति आजाद आज भाजपा छोड़ थामने जा रहे कांग्रेस का हाथ, राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी घर वापसी | kirti azad join congress today rahul gandhi do press conference | Patrika News

कीर्ति आजाद आज भाजपा छोड़ थामने जा रहे कांग्रेस का हाथ, राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी घर वापसी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 15, 2019 11:52:33 am

कीर्ति आजाद आज भाजपा छोड़ थामने जा रहे कांग्रेस का हाथ, राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी घर वापसी

kirti azad

कीर्ति आजाद आज भाजपा छोड़ थामने जा रहे कांग्रेस का हाथ, राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी से निलंबित चल रहे दरभंगा के सांसद कार्ति आजाद आज कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। कुछ देर पहले खुद कीर्ति आजाद ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है। उन्होने लिखा है कि वे आज दोपहर 12 बजे राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि मैं आज दिनांक 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करूंगा।
आपको बता दें कि दो बजे राहुल गांधी 24 अकबर रोड पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। कीर्ति आजाद ने कहा है कि राहुल गांधी ने उनके निर्णय को सहारा है। 2 बजे आज राहुल गांधी 24 अकबर रोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। कीर्ति आजाद ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान दी है।
https://twitter.com/INCIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
कीर्ति आजाद पार्टी में शामिल होने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये दिल्ली में पत्रकारों से मुखातिब होगें। फिर वो 17 फरवरी की शाम पटना सदाकत आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस करेगें।

आपको बता दें कि कीर्ति आजाद को बीजेपी ने तब सस्पेंड कर दिया था, जब वे बार-बार वित्तमंत्री अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे. कीर्ति आजाद डीडीसीए में हुए घोटालों में वित्तमंत्री अरुण जेटली को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। बताते चलें कि कीर्ति आजाद क्रिकेटर रह चुके हैं। वो 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। कीर्ति बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। भागवत झा आजाद कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं। यानी इसे कीर्ति आजाद की घर वापसी से जोड़कर भी देखा जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो