scriptकांग्रेस को झटका : कुलदीप बिश्नोई आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल | kuldeep bishnoi will resign from the post of congress mla will join bj | Patrika News

कांग्रेस को झटका : कुलदीप बिश्नोई आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Aug 03, 2022 09:58:19 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामने का ऐलान कर दिया है। बिश्नोई गुरुवार सुबह बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वही जिंदा है।
 

kuldeep bishnoi

kuldeep bishnoi

बीते कुछ दिनों से कांग्रेस विधायक और नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है। अब हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। हिसार जिले के आदमपुर हल्के के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस विधायक कुलदीप आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से मिलने के लिए 12 बजे का समय मांगा है। वे आज अपना विधायक पद से इस्तीफा देंगे। भाजपा जॉइन करने की फाइनल तिथि की घोषणा करते हुए कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी का थामन थामने वाले है। कुलदीप ने दूसरा ट्वीट करके कहा कि घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है। कुलदीप कांग्रेस से नाराज चल रहे है।

27 साल का वनवास खत्म
कुलदीप बिश्नोई गुरुवार सुबह भाजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। बता दें कि मंगलवार शाम को बिश्नोई ने आदमपुर स्थिति आवास पर समर्थकों के साथ बैठक की थी। भाजपा में शामिल होने को लेकर समर्थकों से सुझाव भी मांगे थे, जिसका सभी ने समर्थन किया। इसके बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि आदमपुर विधानसभा सीट ने 27 साल का वनवास काटा है और अब इसके वनवास खत्म होने का समय आ गया है।

यह भी पढ़ें

सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली स्थित हेराल्ड हाउस पर की छापेमारी



कांग्रेस पर कसा तंज
वहीं कुलदीप ने दूसरे ट्वीट में कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होने लिखा, घायल तो यहां हर परिंदा है। मगर जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है। इस ट्वीट के कई मायने भी निकल कर सामने आ रहे हैं।

 

कांग्रेस से नाराज कुलदीप
कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा द्वारा इस्तीफा देने के बाद कुलदीप इस पद को पाना चाहते थे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा को प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहते थे। बात बिगड़ती, तो उदयभान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करवा दिया। इसके बाद कुलदीप न राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा, लेकिन उनको समय नहीं दिया गया। इस बात को लेकर कुलदीप कांग्रेस से नाराज चल रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो