script

हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने कुलदीप सिंह राठौर, राहुल गांधी ने सौंपी कमान

locationनई दिल्लीPublished: Jan 11, 2019 07:58:27 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यकाल खत्म हो चुका है।

Kuldeep Singh Rathore

Kuldeep Singh Rathore

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राज्यों में पार्टी के नेतृत्व पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को उन्होंने दो बड़े फैसले लिए। एक तो दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया तो वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में कुलदीप सिंह राठौर को नए अध्यक्ष के रूप में पार्टी की जिम्मेदारी दी है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह प्रदेश अध्यक्ष बने कुलदीप

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह कुलदीप सिंह राठौर को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दिल्ली में अजय माकन के इस्तीफे के बाद शीला दीक्षित को पार्टी की कमान सौंपी गई है।

 

https://twitter.com/INCHimachal?ref_src=twsrc%5Etfw
पूर्व सीएम वीरभद्र से रहे हैं मतभेद

हिमाचल प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यकाल खत्म हो चुका था और नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। खबरों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ माना गया था। उन्होंने सुक्खू के हटाने की मांग भी की थी।
कौन हैं कुलदीप सिंह राठौर

कुलदीप सिंह पेशे से वकील हैं और पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा के बेहद करीबी माने जाते हैं। कुलदीप सिंह राठौर मूल रूप से शिमला के ठियोग के रहने वाले हैं। राठौर छात्र राजनीति के वक्त से एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस में काम करते-करते वह कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे। कुलदीप राठौर मिलनसार के तौर पर पहचाने जाते हैं। अपने मूल पेशे वकालत में भी वह विभिन्न एसाइनमेंट पर प्रदेश व प्रदेश से बाहर काम कर चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो