scriptप्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्पष्टीकरण दें : लालू | Lalu asks PM Modi to clarify on corruption charges levelled against him | Patrika News

प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्पष्टीकरण दें : लालू

Published: Dec 21, 2016 11:35:00 pm

खुद के ‘फकीर’ कहे जाने पर प्रधनमंत्री पर तंज कसते हुए एक अन्य ट्वीट में
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा, फकीर कुछ छिपाते नहीं, पारदर्शी जीवन जीते
हैं

lalu prasad yadav

lalu prasad yadav

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए भ्रष्टाचार के खुलासे को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर खुद को ‘फकीर’ बताए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि फकीर कुछ नहीं छिपाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने बुधवार देर शाम लगातार चार ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा, प्रधानमंत्री अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्पष्टीकरण दें तथा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से इस भ्रष्टाचार की जांच कराएं। चुप्पी न खींचे।

उन्होंने राुहल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप को मामूली नहीं बताते हुए आगे लिखा, राहुल गांधी ने गुजरात में छाती पर चढ़कर तथ्यों के साथ प्रधानमंत्री पर 40 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ये मामूली बात नहीं है।

खुद के ‘फकीर’ कहे जाने पर प्रधनमंत्री पर तंज कसते हुए एक अन्य ट्वीट में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा, फकीर कुछ छिपाते नहीं, पारदर्शी जीवन जीते हैं। फकीर साहब 40 करोड़ का हिसाब-किताब बताएं अन्यथा फकीर और फकीरी से दुनिया का विश्वास उठ जाएगा।

राजद अध्यक्ष यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, तथाकथित ईमानदार प्रधानमंत्री पर कोई गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और वो चुप रहे। विदेशों में भारत की छवि खराब हो रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात के मेहसाना में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए सहारा समूह से भारी रकम दी गई थी। राहुल ने कहा कि मोदी को सहारा समूह से करोड़ों रुपये मिले। उन्होंने कहा कि इस मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो