राजनीति

शाइनिंग इंडिया की तहर 400 पार का नारा भी परास्त करेंगे- सक्सेना

उज्जैन.
दल-बदल से जूझ रही कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार के चुनाव की स्थिति २००९ के इलेक्शन की तरह होगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने दावा किया है कि जिस तरह भाजपा के शाइनिंग इंडिया और गुड फील के नारे को कांग्रेस ने परास्त किया था, वही स्थिति इस बार 400 पार के नारे की होगी। उन्होंने इसे हास्यास्पद बताया कि जो पार्टी ४०० सीट पर चुनाव ही नहीं लड़ रही है वो ४०० पार की बात कह रही है।

उज्जैनApr 17, 2024 / 01:20 pm

aashish saxena

उज्जैन.
दल-बदल से जूझ रही कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार के चुनाव की स्थिति २००९ के इलेक्शन की तरह होगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने दावा किया है कि जिस तरह भाजपा के शाइनिंग इंडिया और गुड फील के नारे को कांग्रेस ने परास्त किया था, वही स्थिति इस बार ४०० पार के नारे की होगी। उन्होंने इसे हास्यास्पद बताया कि जो पार्टी ४०० सीट पर चुनाव ही नहीं लड़ रही है वो ४०० पार की बात कह रही है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर प्रदेश प्रवक्ता सक्सेना शहर आए थे। सोमवार को मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया, कांग्रेस ने देश के लिए अपने विजन को न्याय पत्र के माध्यम से देश की जनता के सामने रखा है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो और फिर न्याय यात्रा के माध्यम से देशवासियों से सीधे संवाद कर उनके दु:ख, दर्द व समस्याओं को समझा और उनके समाधान को न्याय पत्र में शामिल किया है। देश व प्रदेश में कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही है, इस पर सक्सेना ने कहा कि मैं कोई भविष्य वक्ता तो नहीं हूं लेकिन वर्ष २००९ से भी अच्छी स्थिति रहेगी। प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, जिलाध्यक्ष कमल पटेल, मनोहर बैरागी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, पुरुषोत्तम नागराज, अजीतसिंह ठाकुर, बिनू कुशवाह, सोनू शर्मा मौजूद थे।

कर्नाटक की तरह लागू होगा न्याय पत्र

घोषणा पत्र में मुफ्त की योजनाएं बांटने के सवाल पर रवि सक्सेना ने कहा, जरूरतमंदों के सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार कार्य करेगी। शिक्षित युवाओं को एक लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा। युवाओं के लिए 5 हजार करोड़ का नया स्र्टाटप फंड रहेगा। महालक्ष्मी योजना से प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को एक लाख रुपए वार्षिक दिया जाएगा। केंद्र की नई नौकरियों में महिलाओं को ५० प्रतिशत आरक्षण। इसी तरह किसान न्याय, श्रमिक न्याय व हिस्सेदारी न्याय से देशवासियों का सशक्तीकरण किया जाएगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Political / शाइनिंग इंडिया की तहर 400 पार का नारा भी परास्त करेंगे- सक्सेना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.