scriptकेंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने PM मोदी को क्यों बताया भारत का ‘भाग्य विधाता’ | ljp leader pashupati paras said pm modi is bhagya vidhata of india | Patrika News

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने PM मोदी को क्यों बताया भारत का ‘भाग्य विधाता’

locationनई दिल्लीPublished: Sep 18, 2021 08:13:23 pm

Submitted by:

Nitin Singh

लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (pashupati paras) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भगवान का दूसरा रूप करार दिया। पशुपति पारस ने कहा कि आज विश्वकर्मा पूजा भी है, तो मैं समझता हूं कि पीएम मोदी भगवान के दूसरे रूप में हमलोगों के बीच में विराजमान हैं।

पशुपति पारस

पशुपति पारस

नई दिल्ली। लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (pashupati paras) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भगवान का दूसरा रूप करार दिया। पशुपति पारस ने कहा कि आज विश्वकर्मा पूजा भी है, तो मैं समझता हूं कि पीएम मोदी भगवान के दूसरे रूप में हमलोगों के बीच में विराजमान हैं। ईश्वर को आज तक किसी ने देखा नहीं है, लेकिन हमलोग के बीच में साक्षात नरेंद्र मोदी ईश्वर के रूप में मौजूद हैं। वो ही देश के भाग्य विधाता भी हैं।
पीएम के साथ काम करके खुश हूं

पशुपति पारस (ljp leader pashupati paras) ने आगे कह कि मुझे पीएम मोदी के साथ काम करके बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इसलिए हमने कहा कि वो गॉड गिफ्टेड हैं। राष्ट्र की एकजुटता बनाये रखने में भी उनका बहुत अच्छा योगदान रहा है। आजादी के बाद भी यहां पाकिस्तान, बांग्लादेश का बंटवारा हुआ, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज 8 साल होने जा रहा है, देश बहुत अच्छे ढंग से चल रहा है। वहीं कोरोना महामारी के दौर में पीएम मोदी ने जिस तरह से स्थिति को संभाला है वो सराहनीय है।
यह भी पढ़ें

पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, सर्वसम्मति से पास हुए 2 प्रस्ताव, सोनिया गांधी तय करेंगी पंजाब का नया मुख्यमंत्री

केंद्रीय मंत्री का कहना है कि जिस कोरोना महामारी (covid-19) से पूरा विश्व परेशान था, ऐसे में पीएम मोदी ने स्थिति को बेहतर ढंग से संभाला है और लाखों लोगों की जान बचाई है। वहीं विपक्ष द्वारा लगातार पीएम मोदी का विरोध किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विरोध करना तो विपक्ष का काम होता है। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में सफल विपक्ष का होना भी आवश्यक है, विरोधी अगर सफल होते हैं, तो सत्ता पक्ष हमेशा अलर्ट रहता है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री गरीबों के नेता हैं क्योंकि उनके मन में कोई भेदभाव नहीं है।
पीएम मोदी अब तक के सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री

इसके साथ ही पशुपति पारस ने पीएम मोदी को देश का अब तक का सबसे सफल प्रधानमंत्री करार दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद मेरे समझ से आजतक जितने भी प्रधानमंत्री हुए, सबसे ताकतवर और विदेश राजनीति में सबसे अधिक सफल नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही माना जाता है। विश्व के पटल पर उनकी एक छवि है और पूरा देश टकटकी निगाह से उनके कार्य को देखता है। पीएम मोदी सही मायनों में भारत के भाग्य विधाता हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो