scriptलोकसभा चुनाव 2019: भाजपा चुनाव समिति की बैठक खत्म, चार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी | Lok Sabha election 2019: BJP election committee meeting ends, list of four candidates released | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा चुनाव समिति की बैठक खत्म, चार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 26, 2019 10:50:47 am

Submitted by:

Anil Kumar

दिल्ली स्थिति भाजपा कार्यालय में हो रही बैठक खत्म।
सुषमा स्वराज और नितिन गडकरी बैठक में मौजूद रहे।
रविवार को भाजपा ने 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी।

भाजपा चुनाव समिति की बैठक

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा चुनाव समिति की बैठक खत्म, चार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सोमवार को देर रात खत्म हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस दौरान कुल चार प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। इसमें असम से एक, कर्नाटक से दो और उत्तर प्रदेश से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल रहे। बता दें कि भाजपा ने असम के नौगोंग से रुपक शर्मा, कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण से अस्वत नारायण और बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या एवं उत्तर प्रदेश के हाथरस से राजवीर सिंह बाल्मिकी को टिकट दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1110261575733182464?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि बीते रविवार को भाजपा ने 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसमें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मेघालय और महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। वहीं, इससे पहले बीते शनिवार की रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। इसमें 46 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। केंद्रीय मंत्री उमा भारती को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। वे चुनाव नहीं लड़ेंगी।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो