scriptचुनाव नतीजों के बीच कांग्रेस मुख्याल में पसरा सन्नाटा, सुबह 11 बजे से बिजली गुल | Lok Sabha Election 2019 result: silent at congress headquarter in delh | Patrika News

चुनाव नतीजों के बीच कांग्रेस मुख्याल में पसरा सन्नाटा, सुबह 11 बजे से बिजली गुल

locationनई दिल्लीPublished: May 23, 2019 02:57:26 pm

एनडीए का प्रदर्शन देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी
कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे से नहीं बिजली
शाम 5 बजे राहुल गांधी पहुंच सकते हैं मुख्यालय

congress office

चुनाव नतीजों के बीच कांग्रेस मुख्याल में पसरा सन्नाटा, सुबह 11 बजे से बिजली गुल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के रुझान जैसे-जैसे नतीजों में तब्दील हो रहे हैं। एनडीए को बहुमत भी दिखने लगा है। शायद यही वजह है कि कांग्रेस खेमे में मायूसी का माहौल है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय की तस्वीर तो कुछ यही बयां कर रही है। कांग्रेस मुख्यालय में हार का असर आसानी से देखा जा सकता है। सुबह 11 बजे से मुख्यालय में बिजली कटी हुई है। कांग्रेस स्टाफ की माने तो एनडीएमसी से बिजली का फाल्ट है। लेकिन कुछ कार्यकर्ता मजाक कर रहे है, भैया चुनाव में हार के बाद बिजली भी काट दी।
मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ईवीएम में धांधली के आरोप लगाते हुए सुबह 8 बजे पार्टी की जीत के लिए हवन कर रहे थे। लेकिन 11 बजे के बाद नतीजे नकारात्मक आते देख वे साथियों के साथ धरने पर ही बैठ गए। पोस्टर बैनर पहले से ही तैयार थे। उन पर ‘ईवीएम चोरी’ के आरोप लिखे थे।
साफ झलक रही निराशा
एग्जिट पोल के बद रुझान और फिर नतीजे एनडीए के पक्ष में आता देख कांग्रेस खेमे में निराशा साफ देखी जा सकती है। पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता मुख्यालय से नदारद हैं। कार्यकर्ता से लेकर स्टाफ तक सभी हताश हैं। जो मुख्यालय में मौजूद भी हैं वो कैमरे के सामने नहीं आना चाहते।

5 बजे राहुल के आने की उम्मीद
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा। अमेठी में जहां वो पीछे चल रहे हैं वहीं वायनाड से उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है। बावजूद पार्टी के प्रदर्शन को लेकर नेता और कार्यकर्ताओं में बढ़ रही निराशा के बीच खबर मिल रही है कि 5 बजे तक वे मुख्यालय पहुंच सकते हैं। पार्टी के बड़े नेताओं के मोबाइल फोन बंद हैं। मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे ही बहस कर रहे हैं। इस बहस में पार्टी के हार के कारणों पर चर्चा चल रही है। हुआ तो हुआ, चौकीदार चोर है..जैसे मुद्दे इस चर्चा में शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो