script

उर्मिला मातोंडकर पर भाजपा नेता का विवादित बयान, बोले- चेहरा देखकर पार्टी ने दिया टिकट

locationनई दिल्लीPublished: Apr 11, 2019 03:30:43 pm

भाजपा नेता का विवादित बयान
उर्मिला मातोंडकर पर कसा तंज
चेहरा देखकर पार्टी ने दिया टिकट, उन्होंने पार्टी गल चुन ली

urmila

उर्मिला मातोंडकर पर भाजपा नेता का विवादित बयान, बोले- चेहरा देखकर पार्टी ने दिया टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव पहले चरण के मतदान के बीच राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। हाल में कांग्रेस का हाथ थामने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडर लोकसभा चुनाव के लिए जमकर पार्टी प्रचार में जुटी हैं। इस बीच भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी ने उर्मिला को लेकर विवादित बयान दिया है। शेट्टी ने कहा है कि कांग्रेस चेहरा देखकर उर्मिला को टिकट दिया है।

आपको बता दें कि उर्मिला नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा कैंडिडेट गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी लगातार उर्मिला मातोंडकर पर जवाबी हमले कर रहे हैं। वहीं उर्मिला भी उनके हमलों पर पलटवार कर रही हैं। गुरुवार को गोपाल शेट्टी ने एक बार फिर उर्मिला पर निशाना साधते हुए कहा कि, वह सिलेब्रिटी हैं तो चेहरे को ही देखकर लाया गया है, उन्होंने गलत पार्टी चुन ली है।

गुरुवार को अपने लोकसभा क्षेत्र में वोट मांगने निकले भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने कहा कि, उर्मिला जी को राजनीति में लाया गया, वह सिलेब्रिटी हैं तो चेहरे को ही देखकर लाया गया है न, उसमें किसी को बुरा लगने का कोई कारण नहीं है। वह एक पॉलिटिकल परिवार से आई हैं। आपको बता दें कि उनको पॉलिटिक्स करना चाहिए है, लेकिन पार्टी जो चुनी है वह खराब है।

यह पहली बार नहीं है जब गोपाल शेट्टी ने उर्मिला को लेकर ऐसा कोई बयान दिया है।इससे पहले गोपाल शेट्टी ने उर्मिला को लेकर कहा था कि, भोली-भाली लड़की उर्मिला राजनीति में जीरो है। हालांकि उर्मिला ने भी इस बयान पर जमकर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि ‘ये उनकी मानसिकता दर्शाता है। अगर मैं जीरो हूं तो ये उनके लिए फायदे की बात है। मैं एक्ट्रेस हूं और साथ ही औरत भी हूं तो हर किसी के पास कहने का मौका है, वो कहकर अपनी सोच दिखाएं। गौरतलब है कि मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा और इसी दिन राज्य की 17 अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो