script

लोकसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी-ओवैसी ने डाला वोट, बोले- जनता देगी आशीर्वाद

locationनई दिल्लीPublished: Apr 11, 2019 11:43:08 am

पहले चरण का मतदान जारी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डाला वोट
वोट डालने के बाद बोले ओवैसी- कहीं भी मोदी लहर नहीं

nitin gadkari

लोकसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी-ओवैसी ने डाला वोट, बोले- जनता देगी आशीर्वाद

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में पहले चरण के तहत 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। सुबह सात बजे से ही लोग बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंच रहे हैं। वहीं संवेदनशील इलाकों में मतदान आधा घंटा देरी से शुरू हुआ। साढ़े सात बजे यहां लोगों ने मतदान करना शुरू किया। आपको बता दें कि इस पहले चरण में केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने विकास किया है जनता आशीर्वाद देगी।
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के एक पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि वो यहां से तीन बार सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। अपने मत का इस्तेमाल करने के बाद ओवैसी ने कहा कि देश में इस बार कहीं भी मोदी लहर नहीं है। कश्मीर को लेकर भी ओवैसी ने बयान दिया उन्होंने कहा कि कश्मीर किसी की जागीर नहीं है वहां जनता निष्पक्ष रूप से अपने नेता को चुनने के लिए आजाद है।
https://twitter.com/ANI/status/1116196025348308993?ref_src=twsrc%5Etfw
उधर..उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे। त्रिवेंद्र रावत ने राजधानी देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित पोल नंबर 124 पर वोट डाला।

https://twitter.com/hashtag/JammuAndKashmir?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं जम्मू-कश्मीर में इस बार लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खास तौर पर बांदीपोरा इलाके में लोगों को इस बार चुनाव से काफी उम्मीदे हैं। इलाके के एक मतदाता गुलाम मोहम्मद का कहना है कि हमें उम्मीद है कि इस बार जिसे वोट देंगे वो हमारे मुद्दों को संसद में उठाएंगे। हम चाहते हैं हमारे क्षेत्र में शांति हो जैसा कि इस बार मतदान के दौरान देखने को मिल रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1116196136900091904?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पहले दौर में कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। इन 91 लोकसभा सीटों में 8 सीटें उत्तर प्रदेश, 4 सीटें बिहार और 7 सीटें महाराष्ट्र की भी शामिल हैं। पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश की 25 और तेलंगाना की 17 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तराखंड की 5, छत्तीसगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 2, अरुणाचल की 2, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1 और लक्षद्वीप की 1 लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे है। ।

ट्रेंडिंग वीडियो