scriptलोकसभा चुनाव: मतदान के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, टूटी ईवीएम मशीन | lok sabha election: fight between bjp and tmc workers | Patrika News

लोकसभा चुनाव: मतदान के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, टूटी ईवीएम मशीन

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2019 03:55:29 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी
बंगाल में भिड़े भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता
ईवीएम मशीन टूटी

west bangal

लोकसभा चुनाव: मतदान के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, टूटी ईवीएम मशीन

नई दिल्ली। 12 राज्यों में 95 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। लोकतंत्र के इस महाकुंभ में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, कई जगहों पर हिंसक घटनाएं भी हुई हैं। खासकर, पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। ताजा मामला है चौपर का, जहां भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ में भिड़ गए।
बंगाल में बवाल

जानकारी के मुताबिक, चौपर में अचानक भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इतना ही नहीं बूथ के अंदर EVM मशीन को भी तोड़ दी गई है। इस घटना से बूथ पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले को शांत कराया। साथ ही घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। । इससे पहले कुछ लोगों को वोटिंग करने से भी रोका गया, तो कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे को ब्‍लॉक कर दिया। जिसके बाद सुरक्षाबल को लाठीचार्ज के साथ-साथ आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
चुनाव के दौरान कई जगहों पर हिंसक झड़प

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के रायगंज सीट पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसके साथ ही रायगंज से सीपीएम उम्मीदवार मोहम्मद सलीम के वाहन पर हमला भी किया गया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं, असम, महाराष्ट्र , तमिलनाडु और कर्नाटक के कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम में खराबी आ गई। साथ ही सोलापुर के शास्त्री नगर में बूथ नबंर 217 में EVM में फॉल्ट के कारण वहां वोटिंग रोकी गई। इससे पहले -मुंबई के सायन इलाके से खबर आई थी कि चुनाव आयोग के जांच अधिकारियों ने 11 लाख से अधिक कैश जब्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो