script

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की, सीएम अशोक गहलोत के बेटे को मिला टिकट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 29, 2019 08:49:03 am

Submitted by:

Anil Kumar

कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर से दिया टिकट।
कांग्रेस ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात के 31 उम्मीदवरों के नाम का किया एलान।
पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को अलवर से एवं मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर से मिला टिकट।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके बेटे वैभव गहलोत

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की, सीएम अशोक गहलोत के बेटे को मिला टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आम चुनाव 2019 के लिए प्रत्याशियों का एलान एक के बाद एक सूची में करती जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार की देर रात को कांग्रेस ने लोकसभा के लिए 31 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें राजस्थान की 19 और गुजरात एवं उत्तर प्रदेश के लिए 6-6 सीटें शामिल हैं। सबसे बड़ी बात की इस बार कांग्रेस ने राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को टिकट दिया है। अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को कांग्रेस ने जोधपुर से मैदान में उतारा है। इसके अलावे पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को अलवर से एवं मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर से टिकट दिया गया है।

https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

लोकसभा के लिए अबतक 286 उम्मीदवारों का एलान

बता दें कि कांग्रेस ने अबतक लोकसभा के लिए 286 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पहली सूची में 15 नाम (यूपी के 11 और गुजरात के 4 नाम), दूसरी सूची में 21 सीटें (16 उत्तर प्रदेश और पांच महाराष्ट्र), तीसरी सूची में 18 सीटें (असम के 5, मेघालय के 2, यूपी, नगालैंड और सिक्किम के 1-1, तेलंगाना के 8 उम्मीदवार), चौथी सूची में 27 (अरुणाचल की 2, छत्तीसगढ़ की 5, केरल की 12, यूपी की 7 और अंडमान निकोबार की 1 सीट), पांचवीं सूची में 56 (आंध्र प्रदेश से 22, असम से 5, ओडिशा से 6, तेलंगाना से 8, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 11 और लक्ष्यद्वीप से 1), छठी सूची में 9 (केरल से 2 और महाराष्ट्र से 7), सातवीं सूची में 35 (छत्तीसगढ़ से 4, महाराष्ट्र से 5, तेलंगाना से 1, उत्तर प्रदेश से 9, तमिलनाडु से 8, त्रिपुरा से 2, जम्मू-कश्मीर से 3, ओडिशा से 2 और पुड्डुचेरी से 1), आठवीं सूची में 38 (कर्नाटक से 18, मध्यप्रदेश से 9, महाराष्ट्र से 1, मणिपुर से 2, उत्तराखंड से 5, और उत्तर प्रदेश से 3), नौवीं सूची में 10 (बिहार से 3, जम्मू-कश्मीर से 1, कर्नाटक से 1, महाराष्ट्र से 4 , तमिलनाडु से 1), दसवीं सूची में 26 ( महाराष्ट् से 1 और पश्चिम बंगाल से 25), और अब 11वीं सूची में 31 (राजस्थान से 19, गुजरात से 6 और उत्तर प्रदेश से 6) उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो