script

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई दिग्गजों को मिला टिकट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 24, 2019 08:54:35 am

Submitted by:

Anil Kumar

लोकसभा के साथ कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की।
ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों की सूची जारी की।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अबतक 219 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।

दिग्विजय सिंह

कांग्रेस ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आम चुनाव 2019 के साथ-साथ कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का एलान एक के बाद एक सूची में करती जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार की देर रात को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने आठवीं सूची में लोकसभा के लिए 38 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए कांग्रेस ने 53 और सिक्किम विधानसभा के लिए 32 प्रत्याशियों की घोषणा है। इसमे सबसे बड़ी बात यह है कि आठवीं सूची में कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल से जबकि हरीश रावत को नैनीताल-उधमसिंह नगर और मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्गा से टिकट दिया गया है। आठवीं सूची में कर्नाटक से 18, मध्य प्रदेश से 9, महाराष्ट्र से एक, उत्तराखंड से 8 और मणिपुर से 2 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि कांग्रेस ने आठवीं सूची में कई दिग्गजों को टिकट दिया है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, हरीश रावत, राशिद अल्वी अमरोहा, अशोक चव्हाण नांदेड़, मीनाक्षी नटराजन, महेश पाठक, विरप्पा मोईली आदि का नाम शामिल है। पार्टी ने मल्लिकार्जुन को गुलबर्गा, दिग्विजय सिंह को भोपाल, हरीश रावत को नैनीताल-उधमसिंह नगर, राशिद अल्वी को अमरोहा, अशोक चव्हाण को नांदेड, मीनाक्षी नटराजन को मंदसौर, महेश पाठक को मथुरा, विरप्पा मोईली को चिक्काबल्लापुर, मनीष खुंडूरी को गढ़वाल से मैदान में उतारा है। यानी अब यह तय हो गया है कि हेमालिनी को महेश पाठक टक्कर देंगे। हालांकि यह कयास लगाए जा रहे थे कि शनिवार को ही कांग्रेस में शामिल हुईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को हेमा मालिनी के खिलाप मथुरा से उतार सकती हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1109503565473763329?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने टिकट की घोषणा से कुछ घंटे पहले कहा था कि वे राज्य सभा के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 2020 में पूरा होगा, लेकिन यदि पार्टी चाहती है कि मैं लोकसभा चुनाव लडूं तो मेरी पहली प्राथमिकता राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर होगा। हालांकि पार्टी मुझे जो भी आदेश करेगी और जहां से भी चुनाव लड़वाना चाहेगी मैं वहीं से चुनाव लड़ूंगा।

https://twitter.com/ANI/status/1109503091861184512?ref_src=twsrc%5Etfw

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए उम्मीदवारों का एलान

बता दें कि कांग्रेस ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें सिक्किम के लिए 32 और अरुणाचल प्रदेश के लिए 53 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की देर रात को ओडिशा विधानसभा के लिए 54 उम्मीदवारों का एलान किया था। जिसमें जयदेव जेना को आनंदपुर से जबकि विप्लब जेना को अंगुल से टिकट दिया है।

कांग्रेस में शामिल हुईं डांसर सपना चौधरी, मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

लोकसभा के लिए अबतक 219 उम्मीदवारों का एलान

बता दें कि कांग्रेस ने अबतक लोकसभा के लिए 219 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पहली सूची में 15 नाम (यूपी के 11 और गुजरात के 4 नाम), दूसरी सूची में 21 सीटें (16 उत्तर प्रदेश और पांच महाराष्ट्र), तीसरी सूची में 18 सीटें (असम के 5, मेघालय के 2, यूपी, नगालैंड और सिक्किम के 1-1, तेलंगाना के 8 उम्मीदवार), चौथी सूची में 27 (अरुणाचल की 2, छत्तीसगढ़ की 5, केरल की 12, यूपी की 7 और अंडमान निकोबार की 1 सीट), पांचवीं सूची में 56 (आंध्र प्रदेश से 22, असम से 5, ओडिशा से 6, तेलंगाना से 8, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 11 और लक्ष्यद्वीप से 1), छठी सूची में 9 (केरल से 2 और महाराष्ट्र से 7), सातवीं सूची में 35 (छत्तीसगढ़ से 4, महाराष्ट्र से 5, तेलंगाना से 1, उत्तर प्रदेश से 9, तमिलनाडु से 8, त्रिपुरा से 2, जम्मू-कश्मीर से 3, ओडिशा से 2 और पुड्डुचेरी से 1) और अब आठवीं सूची में 38 (कर्नाटक से 18, मध्य प्रदेश से 9, महाराष्ट्र से एक, उत्तराखंड से 8 और मणिपुर से 2) प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

 

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो