scriptपंजाब: बठिंडा में हिंसक झड़प, एक शख्स की मौत, कांग्रेस नेता पर फायरिंग का आरोप | loksabha election 2019 punjab bathinda violence 1 killed many injured | Patrika News

पंजाब: बठिंडा में हिंसक झड़प, एक शख्स की मौत, कांग्रेस नेता पर फायरिंग का आरोप

locationनई दिल्लीPublished: May 19, 2019 07:11:07 pm

Submitted by:

Prashant Jha

कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
फायरिंग के दौरान 10 लोग घायल भी हुए
कई जगहों पर EVM में खराबी की शिकायतें

loksabha election

पंजाब: बठिंडा में हिंसक झड़प, एक शख्स की मौत, कांग्रेस नेता पर फायरिंग का आरोप

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election ) में सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। पंजाब में कई जगहों पर हिंसक झड़पें और EVM में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही हैं। वोटिंग के दौरान एक शख्स की मौत हो गई और 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बठिंडा से कांग्रेस के प्रधान पर गोली चलाने का आरोप लगा है। कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल के नेता आपस में भिड़ गए। बठिंडा के तलवंडी साबो में वार्ड नंबर 8 में अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बठिंडा में कांग्रेस ने मतदान केंद्रों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। पंजाब में 3 बजे तक 48.78% मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ेें: लोकसभा चुनाव 7th फेज: हरभजन सिंह ने डाला वोट, राजनीति में आने को लेकर कही ये बात

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

शिरोमणि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के बठिंडा देहाती के प्रधान खुशबाज सिंह समेत 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिअद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि खुशबाज सिंह जटाना मतदान के दौरान कुछ लोगों के साथ स्‍कूल में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर शिअद के कैंप के पास पहुंचे। जटाना ने वहां एक के बाद एक सात गोलियां चलाईं। और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान मतदान प्रभावित हुआ। करीब डेढ़ घंटों तक मतदान रोका गया। हालांकि मामला शांत होने के बाद वोटिंग फिर से शुरू हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो