राजनीति

महाराष्ट्र कांग्रेस का विरोध जारी, किसान आंदोलन के समर्थन में पास किया प्रस्ताव

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस अपने स्टैंड पर कायम।
किसानों की मांग पर गंभीरता से विचार करे केंद्र सरकार।

Dec 03, 2020 / 01:47 pm

Dhirendra

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस अपने स्टैंड पर कायम।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन आज भी जारी है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इसके लिए महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक प्रस्ताव भी पारित किया है।
https://twitter.com/hashtag/Delhi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इसके अलावा दिल्ली में जारी किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बात की घोषणा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोरात ने की थी। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थोरात ने कहा था कि कांग्रेस पहले से ही केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। इसे रद्द करने की मांग को लेकर पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांग मानते हुए कानून में संशोधन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तमाम मुसीबतों के बाद भी किसानों का हौसला बुलंद है। वह दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन को देशव्यापी बनाने की जरूरत है।

Home / Political / महाराष्ट्र कांग्रेस का विरोध जारी, किसान आंदोलन के समर्थन में पास किया प्रस्ताव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.