scriptमहाराष्ट्र: कांग्रेस ने मजीद कुरैशी को किया निलंबित, पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप | Maharashtra Congress has suspended Majeed Qureshi from the party | Patrika News

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने मजीद कुरैशी को किया निलंबित, पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप

Published: Oct 11, 2019 02:49:37 pm

Submitted by:

Mohit sharma

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर देश का सियासी माहौल गर्म
सियासी दलों के बीच जुबानी जंग, नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी जारी

 

c.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर देश का सियासी माहौल गर्म है। सियासी दलों के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच नेताओं के पाला बदलने और कार्रवाई का सिलसिला भी जारी है।

ताजा मामला कांग्रेस नेता मजीद कुरैशी से जुड़ा है।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने मजीद कुरैशी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। मजीद मल्कापुर सीट से कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार राहुल बोन्द्रे के सामने चुनव लड़ रहा था।

भारत का अभिन्न अंग है कश्मीर : शाह

वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा भी महाराष्ट्र मे सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को अमित शाह ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में रैली को संबोधित किया।

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक बार फिर जोर देते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं। चीन कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करता आया है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो