वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि आर्टिकल 370 पर संसद के दोनों सदनों में चली बहस के बाद से ही वह अपनी पार्टी के रुख से आहत हैं। जिस मुद्दे पर देश की आम जनता एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ी दिखाई दे रही है, उसी मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं का नासमझी भरा बयान समझ से परे है।
कांग्रेस के इसी रुख से आहत होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उन्होंने आगे की योजना के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन, माना जा रहा है कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
पढ़ें- महाराष्ट्र: NCP से अलग हुए पूर्व मंत्री जाधव, 13 सितंबर को शिवसेना में होंगे शामिल गौरतलब है कि विलासराव सरकार में गृह राज्यमंत्री रह चुके कृपाशंकर सिंह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं। पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही वह पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे थे।
पढ़ें- मुंबई: एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस, लगाया पार्टी में गुटबाजी का आरोप यहां आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद से अब तक कई कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं दो दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी के अंदर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। अब देखना यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति किस करवट बैठती है।