scriptMaharashtra : उद्धव सरकार ने राज्यपाल कोश्यारी को नहीं दी विमान से देहरादून जाने की इजाजत, चरम पर तनाव | Maharashtra : Uddhav government did not allow Governor Koshyari to fly to Dehradun, tension at peak | Patrika News

Maharashtra : उद्धव सरकार ने राज्यपाल कोश्यारी को नहीं दी विमान से देहरादून जाने की इजाजत, चरम पर तनाव

locationनई दिल्लीPublished: Feb 11, 2021 12:50:17 pm

Submitted by:

Dhirendra

सीएम उद्धव ने सरकारी विमान से उड़ान भरने की इजाजत राज्यपाल को नहीं दी।
इससे पहले भी दोनों के बीच कई मुद्दों पर हो चुका है तकरार।

 

bhagat_koshiyari.png

Bhagat Singh Koshyari and Uddhav Thackeray

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरने के बीच एक बार फिर तकरार चरम पर है। ताजा मामला उद्धव सरकार द्वारा राज्यपाल कोश्यारी को विमान से देहरादून नहीं जाने देने की इजाजत को लेकर सुर्खियों में है।
https://twitter.com/ANI/status/1359753122365673473?ref_src=twsrc%5Etfw
इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब राज्यपाल राज्य सरकार के विमान से देहरादून जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुँचे।

मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें बताया गया कि उस विमान में उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने अब देहरादून के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान बुक की है और उसी से वहां पहुंचेंगे।
दरअसल, महाराष्ट्र का सामान्य प्रशासन विभाग सीएम उद्धव ठाकरे के पास है। तय है कि उन्हीं के आदेश पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को विमान भरने से रोका गया है।

बता दें कि प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच विवाद कोई नया मामला नहीं हैं। इससे पहले भी कानून व्यवस्था, सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला, धार्मिक विषयों व अन्य मुद्दों पर राज्यपाल को उद्धव ठाकरे से विवाद सामने आ चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो