राजनीति

पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी को ममता बनर्जी ने बताया निराशाजनक

CM Mamata Banerjee का बड़ा बयान
P Chidambram की गिरफ्तारी को बताया लोकतंत्र का हनन
ममताः पूर्व गृह और वित्त मंत्री के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं

नई दिल्लीAug 23, 2019 / 09:35 am

धीरज शर्मा

नई दिल्ली। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री की गिरफ्तारी पर देशभर से राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चिदंबरम की गिरफ्तारी को निराशाजनक बताया है। यही नहीं ममता बनर्जी ने रविंद्रनाथ टैगोर का हवाला दिया और कहा, न्याय का संदेश एकांत में सिसकियां ले रहा है।
ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा, पी.चिदंबरम एक अर्थशास्त्री, पूर्व गृह मंत्री और वित्त मंत्री हैं। उन्हें जिस तरह से गिरफ्तार किया गया वह निराशाजनक है। लोकतंत्र के चार स्तंभ हैं- लोकतांत्रिक संस्थान, चुनाव आयोग, मीडिया और न्यायपालिका। हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था गुहार लगा रही है, फिर भी न्यायपालिका उसकी मदद को सामने नहीं आ रही।
आपको बता दें कि सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में बुधवार रात चिदंबरम को दिल्ली स्थित जोर बाग पर उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था।

Home / Political / पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी को ममता बनर्जी ने बताया निराशाजनक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.