दिल्ली। 2019 लोकसभा को देखते हुए सभी राजनैतिक दल अपनी - अपनी तैयारियों में जुटे पड़े हैं। तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सियासी दांव-पेंच चल रही हैं। सीएम ममता बनर्जी तीन दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। आज ममता बनर्जी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और विपक्ष के अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगी। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनकी मुलाकत शाम 6 बजे हो सकती है। वह उन्हें अगले साल 19 जनवरी को कोलकाता में अपनी रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी करेंगी।सोनिया गांधी से यह मुलाकात फेडरल फ्रंट बनाने की कवायद का हिस्सा माना जा रहा है। कयासें लगाई जा रही है कि सीएम ममता एनआरसी ड्राफ्ट पर भाजपा को घेरने के लिए विपक्षी दलों से सहयोग मांगेंगी। वहीं मुख्यमंत्री बनर्जी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकती हैं। बता दें कि अगले साल 19 जनवरी को कोलकाता में विशाल रैली होने जा रही है। उनकी इस रैली का मकसद विपक्षी एकता का प्रदर्शन है। वह विपक्षी नेताओं को रैली में आने को न्योता भी दे रही हैं। गौरतलब है कि दीदी ने पहले ही संवाददाताओं से कहा था, “2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए सामूहिक नेतृत्व होगा। मैं सभी विपक्षी नेताओं से मुलाकात करूंगी और उन्हें रैली के लिए आमंत्रित करूंगी।