scriptMP By Poll 2020 : मांधाता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के नारायण पटेल 21991 वोट से जीते | mandhata, khandwa By-Election result 2020 live | Patrika News

MP By Poll 2020 : मांधाता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के नारायण पटेल 21991 वोट से जीते

locationखंडवाPublished: Nov 10, 2020 02:13:49 pm

मांधाता विधानसभा उपचुनाव मतगणना…

mandhata, khandwa By-Election result 2020 live

mandhata, khandwa By-Election result 2020 live

मध्यप्रदेश में 2018 के चुनाव में करीब 15 साल बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की थी, लेकिन 2020 में सिंधिया के भाजपा में आने के साथ ही उनके कई साथियों ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया, जिसके चलते अल्ममत में आने के कारण कांग्रेस को मध्यप्रदेश की सत्ता गवानी पड़ी और भाजपा फिर सत्ता पर काबिज हो गई। ऐसे में 2020 के नवंबर में मध्यप्रदेश की 28 विधानसभाओं (कुछ वे जिन्होंने कांग्रेस से त्यापत्र दिया तो कुछ की मृत्यु के चलते) में उपचुनाव कराए गए, जिनका रिजल्ट आज यानि 10 नवंबर 2020, मंगलवार को आने जा रहे हैं।
इसी कढ़ी में मांधाता विधानसभा सीट में भी 3 नवंबर को उपचूनाव हुए है,यह सीट खंडवा जिले में आती है। जहां 2018 में आईएनसी ने जीत दर्ज की थी। इस बार मांधाता विधानसभा सीट के परिणामों को लेकर जनता 3 नवंबर को वोटिंग कर चुकी है। 2018 में मांधाता में कुल 47 प्रतिशत वोट पड़े। 2018 में आईएनसी से नारायण सिंह पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र सिंह तोमर को 2 वोटों के मार्जिन से हराया था।

मांधाता विधानसभा उपचुनाव मतगणना के लिए कांगेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही अधिकारी व कर्मचारियों का मतगणना केंद्र डाइट पहुचना शुरू… प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला। 8 बजे डाक मत पत्र की गिनती शुरू होगी। उसके बाद 8.30 से ईवीएम से गिनती होना आरंभ होगी। पहला रुझान 9 बजे बाद सामने आएगा। मतगणना स्थल में प्रवेश के पूर्व सभी की कड़ी जांच की जा रही है किसी को भी मोबाइल पान गुटखा और पर्स ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

मांधाता विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड के बाद भाजपा के नारायण पटेल 1907 वोट से आगे चल रहे हैं। खंडवा जिले की मांधाता सीट से बीजेपी प्रत्याशी 1624 वोटों से आगे चल रहे है।

मांधाता का तीसरा चरण : भाजपा के नारायण पटेल की बढ़त बढ़कर 4923 हुई।

मांधाता चौथा राउंड : भाजपा के नारायण पटेल की बढ़त 7215 हुई।

9th राउंड के बाद :
Bjp 34031
कांग्रेस 24416
अंतर 9615
BJP के नारायण पटेल 9615 वोट से आगे…

10th राउंड के बाद :

Bjp 38433
कांग्रेस 26909
अंतर 11524
BJP के नारायण पटेल 11524 वोट से आगे

मांधाता 11 राउंड
कांग्रेस – 2924
बीजेपी – 4441
अंतर – 1517
कुल बढ़त 13041 वोटों से बीजेपी के नारायण पटेल आगे…
18th राउंड के बाद
Bjp 68514
कांग्रेस 448737
अंतर 19777
BJP के नारायण पटेल 19777 वोट से आगे

21991 वोट से भाजपा के नारायण पटेल जीते…

भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के सामने कांग्रेस के राजनारायण के बेटे उत्तम पाल सिंह मैदान में है। जो इस समय मजबूत नजर आ रहे हैं, यहां भाजपा को काफी मेहनत करनी पड़ रही है। खुद शिवराज सिंह चौहान को इस क्षेत्र में चार सभाएं करनी पड़ गई। यहां तक की सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर भी सभाएं कर चुके है।

मांधाता विधानसभा में 3 नवंबर को हुए उपचूनाव 76.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा से नारायण पटेल और कांग्रेस से उत्तम पाल सिंह प्रत्याशी हैं।

वोटों की गिनती से पहले मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। क्यूआरएफ, सीआरपीएफ, इंदौर 34 बीएन बटालियन के जवान और जिले के सभी थानों के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। करीब 400 पुलिसकर्मी और पैरामिलेट्री फोर्स के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके तहत सोमवार को डाइट कॉलेज परिसर पुलिस छावनी बना रहा। शाम में करीब पांच बजे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्यूआरएफ, सीआरपीएफ, होमगार्ड जवान और जिले के सभी थानों के पुलिसकर्मियों की फॉलिन की गई। रक्षित निरिक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई ने पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। उन्हें उनके ड्यूटी पाईंटों पर तैनात किया। ड्यूटी लगाने का सिलसिला शाम करीब 7 बजे तक चलता रहा। इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा, प्रकाश परिहार, नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलावा ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सभी पुलिसकर्मी मास्क का उपयोग करेंगे। बिना मास्क के कोई थी ड्यूटी स्थल पर मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों ने शाम से मतगणना स्थल पर अपना मोर्चा संभाल लिया है। इसके लिए पांच कॉम्पेक्ट प्लाटून कहारवाड़ी, जलेबी चौक, बड़ाबम, इमलीपुरा और शनि मंदिर पर तैनात रहेंगे। एक स्थान पर तीन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो