scriptहरियाणा: दिल्ली के दौरे पर खट्टर, मंत्रिमंडल को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ की चर्चा | Manohar Lal Khattar discusses cabinet with senior BJP leader in Delhi | Patrika News

हरियाणा: दिल्ली के दौरे पर खट्टर, मंत्रिमंडल को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ की चर्चा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 03, 2019 03:24:08 pm

Submitted by:

Shivani Singh

मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेताओं से की मुलाकात
मंत्रिमंडल को लेकर लेकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं से चर्चा
सोमवार से शुरू हो रहा है हरियाणा विधानसभा सत्र

manohar.jpeg

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की।

हरियाणा विधानसभा सत्र के सोमवार को शुरु होने से पहले मुख्यमंत्री खट्टर का उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ दिन भर का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें

बड़ी ख़बर: राहुल गांधी के इस करीबी ने उनके बारे में किया ये बड़ा खुलासा….कहा -राहुल ने बरबाद कर दी कांग्रेस के….

भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक ने मीडिया से बताया कि इस यात्रा के दौरान खट्टर की मंत्रिमंडल के नामों को अंतिम रूप देने की संभावना है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र के बाद कैबिनेट में मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

ऐसा अनुमान है कि अगले हफ्ते तक कैबिनेट में 11 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। सत्र के पहले दिन सभी 90 विधायक शपथ लेंगे। दूसरे व तीसरे दिन क्रमश: राज्यपाल का अभिभाषण होगा और इस पर जवाब दिया जाएगा।

 

dus.jpeg
बता दें कि मुख्यमंत्री खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 27 अक्टूबर को पद की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण चुनाव बाद गठबंधन के बाद हुआ। चुनावों के दौरान एक दूसरे के खिलाफ कड़ी मुहिम चलाने के बाद दोनों सौहार्द प्रदर्शित कर रहे है।
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादे के अनुसार हरियाणा के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण लागू करने को प्राथमिकता दे रही है। दुष्यंत ने यहां मीडिया से बात करते हुे बताया, ‘हम अगले विधानसभा सत्र में एक विधेयक लाने जा रहे हैं। जिससे निजी नौकरियों में 75 फीसदी का आरक्षण होगा।
दुष्यंत ने कहा, ‘जेजेपी और भाजपा के घोषणा पत्र में करीब 60 साझा बिंदु हैं।’ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुष्यंत उप मुख्यमंत्री के पद के अलावा गृह, वित्त, एक्साइज व टैक्सेशन जैसे अहम पोस्टफोर्लियो पर भी नजर रख सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो