बरेली

मोदी और योगी की खतरनाक जोड़ी, पहले केंद्र से भगाओ फिर यूपी से: मायावती

Lok Sabha Election 2019 के लिए बरेली के देवचरा मैदान में अखिलेश यादव और मायावती ने गठबंधन प्रत्याशी के लिये संयुक्त रैली की।

बरेलीApr 19, 2019 / 06:12 pm

अमित शर्मा

मोदी और योगी की खतरनाक जोड़ी, पहले केंद्र से भगाओ फिर यूपी से: मायावती

बरेली। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में बरेली में मतदान होने जा रहा है। उससे पहले आज बरेली के देवचरा मैदान में अखिलेश यादव और मायावती ने गठबंधन प्रत्याशी के लिये संयुक्त रैली की। इस मौके पर बरेली का पूरा मैदान भीड़ से खचाखच भरा दिखाई दिया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र से मोदी को और प्रदेश से योगी को हटाना है। नमो की सरकार जा रही है, जय भीम की आ रही है। उत्तर प्रदेश में मोदी और योगी की खतरनाक जोड़ी ने विकास को बर्बाद कर दिया है। नोटबन्दी और जीएसटी ने बेरोजगारी को बढ़ाया है। आजादी के बाद से लेकर अब तक केंद्र में जो भी सरकार रही हैं, वो विकास को लेकर नाकाम साबित हुई हैं। ये चुनाव में साम दाम दंड भेद सभी इस्तेमाल करेंगे, पहले आप लोगों को इस पार्टी को सत्ता में आने से रोकना है, यानी पहले केंद्र में मोदी को फिर यूपी में योगी को आने से रोकना है।
‘भाजपा का सफाया करना है’
वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों चरण में गठबन्धन में अच्छा वोट पड़ा है। तीसरे चरण में भी अच्छा वोट पड़ेगा। गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। मैनपुरी में नेता जी का कार्यक्रम था। नेता जी की सबसे बड़ी जीत होगी। अच्छे दिन नहीं आए तो अच्छे वोट से भाजपा का सफाया करना है। बीजेपी भयंकर जुमला पार्टी है। 2014 में चाय के चक्कर में धोखा खा गए। अब चौकीदार बन कर आए हैं। नफरत की दीवार खड़ी कर दी है, नफरत की दीवार गिरानी है। भाजपा के लोग डरा कर राजनीति करते हैं, होशियार हैं दिमाग से भी राजनीति करते हैं और गठबन्धन के लोग दिल से करते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.